Tuesday, November, 04,2025

विधायक पूरी निष्ठा से करें जनकल्याण के कार्यः मुर्मू

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को विधायकों को जनता और शासन के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया और उनसे आग्रह किया कि वे विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को पूरी निष्ठा और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करें।

मुर्मू ने विधायकों से समाज के वंचित वर्गों के लिए संवेदनशीलता से कार्य करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में यहां आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करत रही थीं। उन्होंने कहा कि विधानसभाएं हमारी संसदीय प्रणाली का प्रमुख स्तम्भहैं, जिसमें संविधान निर्माताओं ने निरंतर उत्तरदायित्व को अधिक महत्व दिया था। उन्होंने विधायकों से कहा कि युवा पीढ़ी को विकास के अवसर प्रदान करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रदेश की स्थापना की रजत जयंती के लिए बधाई देते हुए मुर्मू ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र किया, जिनके कार्यकाल के दौरान नवंबर 2000 में उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि अपनी 25 वर्षों की यात्रा में उत्तराखंड ने पर्यावरण, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, अवस्थापना, डिजिटल और भौतिक संपर्क सहित अनेक क्षेत्रों
में विकास के प्रभावशाली लक्ष्य हासिल किए हैं।

महिला सशक्तीकरण के प्रयासों को सराहा

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जाहिर की कि राज्य की आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, पर्वतारोही बछेन्द्री पाल, चिपको आंदोलन से जुड़ीं नेत्री गौरा देवी, पर्यावरणविद राधा भट्ट और हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया जैसी असाधारण महिलाओं की गौरवशाली परंपरा आगे बढ़ेगी। ऋतु खंडूरी भूषण को पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त करके उत्तराखंड ने अपना गौरव बढ़ाया है।

उत्तराखंड में अध्यात्म एवं शौर्य की परंपरा

राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड की इस देवभूमि से अध्यात्म और शौर्य की परंपराएं प्रवाहित होती रही हैं जहां के युवाओं में भारतीय सेना में जाकर मातृ-भूमि की रक्षा करने के प्रति उत्साह दिखाई देता है। उन्होंने इसे सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात बताया। राष्ट्रपति ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए भी उत्तराखंड विधानसभा के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने अब तक राज्य विधानसभा में पारित हुए 550 से अधिक विधेयकों में से विशेष रूप से उत्तराखंड लोकायुक्त विधेयक, उत्तराखंड जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था विधेयक तथा नकल विरोधी विधेयक का उल्लेख किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery