Tuesday, November, 04,2025

भारत समावेशी विकास के नए मानक करेगा स्थापितः बिरला

कोलकाता: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कोलकाता में भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स की 125वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह के शुभारंभ अवसर पर कहा कि आने वाले वर्षों में भारत समावेशी विकास की दिशा में नए मानक स्थापित करेगा और विश्व समुदाय के लिए प्रेरणा बनेगा। उत्सव और संस्कृति की भूमि कोलकाता में आयोजित इस समारोह का विषय 'India@100 : An age of New dawn' रखा गया, जो राष्ट्र के प्रति चैंबर के सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। बिरला ने कहा कि सवा सौ वर्ष पहले स्थापित यह संस्था देश की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति की साक्षी रही है तथा उद्योग, सेवा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय यह संस्था 'मारवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स' के नाम से जानी जाती थी, लेकिन आज इसने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व से भी अनेक समूहों को प्रेरित किया है। दुनिया आज भारत में निवेश करना चाहती है, क्योंकि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्थायी शासन व्यवस्था निवेशकों को आश्वस्त करती है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2047 तक सामूहिक प्रयासों से भारत विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में साकार होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने उद्योगपतियों, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों से संवाद भी किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery