Tuesday, November, 04,2025

15 करोड़ के विकास कार्यों से संवरेगी शहर की सूरत

निवाई: नगरपालिका मंडल द्वारा 15 करोड़ रुपए की लागत से शहर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही प्राचीन सूफी संत की दरगाह व किलेश्वर महादेव के दर्शन के लिए अब श्रद्धालु सीढ़ियों के माध्यम से रक्तांचल पर्वत तक पहुंच सकेंगे। आमजन के सहयोग से बनी इन सीढ़ियों का भी लोकार्पण किया गया। शिलान्यास समारोह रक्तांचल पर्वत की तलहटी में हुआ, जहां निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा और संत वेदांती महाराज मौजूद रहे। विकास कार्यों में खणदेवत रोड से इंदिरा कॉलोनी तक सड़क निर्माण, एफसीआई गोदाम से अलियाबाद मोड़ तक सड़क चौड़ाई बढ़ाने, 80 फीट रोड पर सेंट्रल पार्क निर्माण, कीर कॉलोनी जयपुर टोंक बाईपास अर्जुन नगर की ओर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने मंच से रिमोट दबाकर इनका लोकार्पण किया।

भाजपा का बोर्ड फिर बना तो लगाएंगे भगवान राम की 80 फीट ऊंची प्रतिमा

नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निवाई में जल्द ही और कई नए विकास कार्य देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भाजपा का बोर्ड फिर बना तो रक्तांचल पर्वत पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लगभग 80 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम में श्याम धर्मार्थ सेवा संस्था के पदाधिकारी, डॉ. रामचरण पारीक, कैलाश नटवाड़ा (पूर्व सरपंच), रामफूल शर्मा, वरिष्ठ पार्षद परसराम कुमावत, मास्टर मदनलाल वर्मा, रामविलास बलाई, शंकर सैनी, दुर्गा शंकर सेन, मोहित चंवरिया सहित नगरपालिका के सभी पार्षद और ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

डॉ. मीणा ने की कार्यों की सराहना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने वीडियो कॉल के माध्यम से निवाई की जनता, विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष को संबोधित करते हुए विकास कार्यों की सराहना की और बधाई दी। विधायक रामसहाय वर्मा ने इस अवसर पर डॉ. मीणा को जन्मदिन की बधाई भी दी। कार्यक्रम के दौरान रक्तांचल पर्वत की तलहटी में पौधारोपण किया गया। लोहे की रेलिंग कार्य करने वाले मिस्त्रियों की टीम को भी सम्मानित किया गया। शिलान्यास समारोह के बाद किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भंडारा हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery