Tuesday, November, 04,2025

राज्यपाल से लेकर मंत्रियों तक ने श्रद्धासुमन किए अर्पित

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवनानी का सोमवार देर शाम जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह सोमवार रात जयपुर से सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास लाई गई, जहां ढांढस बंधाने के लिए नेताओं, अधिकारियों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह अजमेर के ऋषि घाटी श्मशान में होगा। अंतिम यात्रा अजमेर स्थित निवास से सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अजमेर जाएंगे।

इंद्रा देवी के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे और पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देवनानी को ढांढस बंधाया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। देवनानी परिवार के इस अपार दुख में प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक और राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए और इसे समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति बताया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery