Friday, January, 30,2026

पोकरण में डेजर्ट फेस्टिवल का हुआ रंगारंग आगाज

पोकरण: पोकरण में गुरुवार को डेजर्ट फेस्टिवल 2026 का शुभारंभहुआ। थार की लोक संस्कृति, कला और परंपराओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने वाले इस महोत्सव का आगाज 'बीट्स ऑफ द थार' थीम के साथ हुआ, जिसने पहले ही दिन शहर को उत्सवमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

डेजर्ट फेस्टिवल का शुभारंभपरंपरागत धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ नेपालेश्वर महादेव मंदिर में भगवान गणेश एवं भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती से किया गया। पूजा के पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गुब्बारे उड़ाने के साथ हरी झंडी दिखाकर भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा को रवाना किया गया। शोभायात्रा में सजे-धजे ऊंट, पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सुसज्जित लोक कलाकार, ढोल-नगाड़ों और शहनाई की गूंज के बीच लोकनृत्य करते कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह व एसपी अभिषेक शिवहरे ने कहा कि डेजर्ट फेस्टिवल न केवल राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है, बल्कि पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उपखंड अधिकारी हीर सिंह चारण ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, एएसपी प्रवीण कुमार, सीओ भवानी सिंह, सीआई भारत रावत, विधायक प्रतिनिधि गुलाब सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश व्यास, पार्षद दिनेश व्यास सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery