Friday, January, 30,2026

'आशा की किरण' बनकर उभर रहा है भारत: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत आज पूरी दुनिया के लिए 'आशा की किरण' बनकर उभर रहा है। उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को महत्वाकांक्षी भारत और आकांक्षी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम बताया। संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और सुधारों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने संसद सदस्यों के सकारात्मक योगदान के लिए आभार जताते हुए कहा कि सुधारों की यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक जारी रहेगी।

भारत आत्मनिर्भर के लिए नया दौर

मोदी ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनसांख्यिकी और स्थिर नीतियां वैश्विक स्तर पर भरोसे का केंद्र बन रही हैं। वर्तमान समय व्यवधान पैदा करने का नहीं, बल्कि समाधान खोजने का है। यह बजट सत्र 21वीं सदी के पहले चतुर्थांश के समापन और नए चतुर्थांश की शुरुआत का प्रतीक है। भारत-ईयू एफटीए को 'मदर ऑफ ऑल डील्स' करार देते हुए कहा कि यह समझौता भारतीय विनिर्माताओं के लिए विशाल बाजार खोलता है। उन्होंने उद्योग जगत से गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने का आह्वान किया ताकि 27 यूरोपीय देशों के बाजार में भारतीय उत्पाद मजबूती से अपनी पहचान बना सकें। जब कंपनियों के ब्रांड देश के ब्रांड से जुड़ते है तो वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा बनती है। प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि सरकार का फोकस मानव-केंद्रित विकास पर है और तकनीक को अपनाते हुए मानवीय मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले नौवें बजट का उल्लेख करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र का गौरवशाली अध्याय बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery