Friday, January, 30,2026

नागौर में कृषि मंडी के गेट पर किसानों ने जड़ा ताला

नागौर: नागौर में गुरुवार को मूंग खरीद में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए किसानों ने कृषि मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद किसान गेट के बाहर ही विरोध प्रदर्शन करने लगे। किसानों ने आरोप लगाया कि 10 दिनों से वे कृषि मंडी में मूंग लेकर बैठे कृष हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि तुलाई में बड़े पैमाने पर मनमानी कर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। किसानों का कहना है कि तुलाई प्रक्रिया बेहद धीमी और भेदभावपूर्ण है, जिसके कारण घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ रहना पड़ रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कृषि मंडी सचिव रघुनाथ राम सिंवर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित किसानों के बीच जाकर उनसे बात की और समझाइश का प्रयास किया।

किसानों ने सचिव के सामने अपनी व्यथा रखी और तुरंत तुलाई चालू करवाने की मांग की। इस पर सचिव ने तत्काल कोऑपरेटिव सोसाइटी प्रभारी से बात कर तुलाई शुरू करने के निर्देश दिए।

छंटनी और गुणवत्ता जांच को लेकर लगाए आरोप

किसानों ने मूंग की छंटनी और गुणवत्ता जांच को लेकर भी आरोप लगाए। किसानों के अनुसार मशीनों के जरिए की जा रही छंटनी में भारी विसंगतियां हैं। जहां बीस क्विंटल मूंग मशीन में डालने पर करीब पंद्रह क्विंटल को खारिज कर दिया जाता है और मात्र पांच क्विंटल ही पास किया जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में रिजेक्शन के कारण किसान आर्थिक रूप से टूट रहे हैं। किसानों ने मशीनों की सेटिंग और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी गहरे सवाल उठाए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery