Friday, January, 30,2026

तस्कर के घर दबिश, मादक पदार्थ और 17 लाख की नकदी बरामद

नाथद्वारा: श्रीनाथजी थाना पुलिस ने बुधवार रात तस्कर सुरेंद्र सिंह उर्फ सूर्या के स्थानीय गिर्राजपुरा स्थित आवास पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 0.93 मिलीग्राम स्मैक और करीब 5 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही पुलिस ने एक वाहन भी जब्त किया है, जिसका उपयोग आरोपी मादक पदार्थों के परिवहन में करता था। आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में शराब व बीयर की बोतलें बरामद हुई हैं। वहीं करीब 17 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। भी पुलिस उप अधीक्षक शिप्रा राजावत ने बताया कि सुरेंद्र सिंह उर्फ सूर्या मादक पदार्थ कहां से खरीदता था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था, इस संबंध में खमनोर थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में अनुसंधान जारी है। पुलिस तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी गहनता से जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery