Tuesday, November, 17,2026

'नक्सली हिंसा की कीमत आदिवासियों ने चुकाई'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नक्सली हिंसा की सबसे बड़ी कीमत आदिवासी समुदायों को चुकानी पड़ी। माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में आदिवासियों को उनके अधिकारों, यहां तक कि मतदान के अधिकार से भी वंचित रखा गया, लेकिन तत्कालीन सरकारें मूकदर्शक बनी रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि माओवादी बच्चों को उनकी मांओं से जबरन छीन ले जाते थे और आदिवासी युवतियों का अपहरण करते थे, जबकि सरकारें आंखें मूंदे बैठी रहीं। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अब माओवाद और नक्सलवाद को पराजित कर दिया गया है। इससे आदिवासी क्षेत्रों में भय और हिंसा का दौर समाप्त हुआ है और प्रभावित परिवारों के जीवन में उम्मीद लौटी है। हिंसा के कारण जिन बच्चों का बचपन प्रभावित हुआ, उन्हें अब शिक्षा और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आजाद भारत की दो बड़ी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12 13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं। दूसरी बड़ी उपलब्धि देश का नक्सलवाद और माओवादी आतंक से मुक्त होना है। दोनों उपलब्धियां आदिवासी समुदायों के जीवन से सीधे जुड़ी हैं।

आदिवासी विकास पर एक लाख करोड़ से अधिक का आवंटन

मोदी ने कहा कि पीएम-जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का आवंटन किया गया है। गरीब परिवारों को चार करोड़ से अधिक पक्के मकान दिए गए हैं और दशकों से बिजली से वंचित रहे 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई गई है। आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा और देशभर में 1.75 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने मुद्रा योजना तथा पीएम धन-धान्य कृषि योजना का भी उल्लेख किया।

आदिवासी नायकों के बलिदान को किया याद

प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा सहित तिरोत सिंह, सिद्धो-कान्हू, गोविंद गुरु, रानी गाइदिन्ल्यू, टंट्या भील, अल्लूरी सीताराम राजू और रानी दुर्गावती के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस अब राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है। इस अवसर पर 170 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन और 70 से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश का नेतृत्व आदिवासी समुदाय की बेटी के हाथों में है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery