Thursday, January, 29,2026

पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण से रुकेगी 'बौद्धिक चोरी': मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पांडुलिपि धरोहर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ज्ञान भारतम पोर्टल की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण से 'बौद्धिक चोरी' रुकेगी। उन्होंने कहा कि देश की पारंपरिक ज्ञान संपदा से प्राप्त जानकारी की नकल करके अन्य लोगों ने उसका पेटेंट करा लिया है। 'पांडुलिपि विरासत के माध्यम से भारत के ज्ञान धरोहर की पुनः प्राप्ति' विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ज्ञान भारतम पहल 'स्वदेशी' और 'आत्मनिर्भर भारत' की अवधारणा के साथ आगे बढ़ने के देश के संकल्प का विस्तार है। उन्होंने कहा कि भारत अब सदियों से अपनी पांडुलिपियों में संरक्षित प्राचीन ज्ञान की विरासत को दुनिया के समक्ष गर्व से प्रस्तुत कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आयोजन भारत के स्वर्णिम अतीत के पुनर्जागरण का साक्षी है।

क्या है ज्ञान भारतम पोर्टल ?

पीएम मोदी ने देश भर में मौजूद इन पांडुलिपियों को डिजिटल बनाने के सरकार के लक्ष्य में साथ काम करने के लिए निजी संगठनों की सराहना की और कहा कि अब तक 10 लाख से अधिक पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। बता दें कि ज्ञान भारतम एक डिजिटल मंच है, जिसका उद्देश्य भारत की प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण, डिजिटलीकरण और उनके पारंपरिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना है।

आज से पूर्वोत्तर के दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री 13 से 15 सितंबर तक पूर्वोत्तर के दौरे पर रहेंगे। 13 सितंबर को वे मणिपुर पहुंचेंगे और चूडाचांदपुर व इंफाल में विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे। दो वर्ष पहले हुई जातीय हिंसा के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। यहां मोदी 8,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 14 सितंबर को पीएम मिजोरम की राजधानी आइजोल में बैराबी-सैरंग नई रेल लाइन का उ‌द्घाटन करेंगे। इसके अलावा मोदी गुवाहाटी और कोलकाता भी जाएंगे। 15 सितंबर को वे बिहार का दौरा करेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery