Tuesday, November, 04,2025

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत 'स्थिर प्रकाश स्तंभ'

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वैश्विक तनाव, व्यापार व्यवधानों और आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलाव के इस दौर में भारत दुनिया के लिए एक 'स्थिर प्रकाश स्तंभ' बनकर उभरा है। मुंबई में आयोजित भारतीय समुद्री सप्ताह-2025 के अवसर पर 'मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव' को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'भारत रणनीतिक स्वायत्तता, शांति और समावेशी विकास का प्रतीक है। जब वैश्विक समुद्र में उथल-पुथल मची होती है, तो दुनिया एक स्थिर प्रकाश स्तंभ की तलाश करती है और भारत पूरी मजबूती के साथ यह भूमिका निभा सकता है।' प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का जीवंत लोकतंत्र और विश्वसनीयता ही उसे विशेष बनाती है। भारत की समुद्री और व्यापारिक पहल एक व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा हैं। इस संदर्भ में उन्होंने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे को भविष्य में वैश्विक व्यापार मागों को पुनर्परिभाषित करने का उदाहरण बताया।

भारत बनेगा वैश्विक नौवहन शक्ति

मोदी ने कहा कि भारत का समुद्री क्षेत्र आज तीव्र गति और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देश के बंदरगाह अब दुनिया के सबसे कुशल और आधुनिक बंदरगाहों में शामिल है। उन्होंने कहा, 'हमने एक सदी से भी अधिक पुराने औपनिवेशिक नौवहन कानूनों को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और भविष्योन्मुखी कानूनों से बदल दिया है। नए जहाजरानी कानून राज्य समुद्री बोर्डों की भूमिका को मजबूत करते हैं और बंदरगाह प्रबंधन में डिजिटल तकनीकों के एकीकरण को प्रोत्साहित करते हैं।' प्रधानमंत्री ने बताया कि 'भारत के नौवहन दृष्टिकोण' के तहत 150 से अधिक पहल शुरू की गई हैं, जिससे समुद्री क्षेत्र में बड़े सुधार हुए है। देश के प्रमुख बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो चुकी है और परियोजनाओं के 'टर्नअराउंड टाइम' में उल्लेखनीय कमी आई है।

21वीं सदी में भारत हरित लॉजिस्टिक्स से दुनिया को दिशा देगा

उन्होंने कहा कि क्रूज पर्यटन, अंतरदेशीय जलमार्गों और माल परिवहन में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। चालू जलमार्गों की संख्या मात्र तीन से बढ़कर 32 हो गई है और माल परिवहन में 700 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। मोदी ने बताया कि पिछले एक दशक में भारतीय बंदरगाहों के वार्षिक अधिशेष में नौ गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, 'समुद्री क्षेत्र भारत के विकास को गति दे रहा है। इसने व्यापार और बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे को नई दिशा दी है।' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, '21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। अगले 25 वर्ष भारत की नीली अर्थव्यवस्था और सतत तटीय विकास के लिए निर्णायक होंगे। हम हरित लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह संपर्क और तटीय औद्योगिक समूहों पर विशेष जोर दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 भारत के समुद्री इतिहास के लिए ऐतिहासिक रहा है।

मोदी का आज से गुजरात दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे। वे केवडिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे और 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री 1,140 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें ई-बसें, आदिवासी विश्वविद्यालय और हरित पर्यटन पहल शामिल हैं। इस अवसर पर वे 150 रुपए का स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। शुक्रवार को मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का निरीक्षण करेंगे और सरदार पटेल के योगदान को नमन करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery