Saturday, February, 14,2026

गुलामी की जंजीरें तोड़ आगे बढ़ रहा भारत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी नई कर्मभूमि 'सेवा तीर्थ' कार्यालय का उद्घाटन किया। नए प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ उन्होंने केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े फैसले भी लिए। सेवा तीर्थ के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सभी एक नए इतिहास को बनते देख रहे हैं। 13 फरवरी का यह दिन, भारत की विकास यात्रा में एक नए आरंभ का साक्षी बन रहा है। शास्त्रों में विजया एकादशी का बहुत महत्व है। इस दिन जिस संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं, उसमें विजय अवश्य प्राप्त होती है। आज हम सभी विकसित भारत का संकल्प लेकर सेवा तीर्थ में, कर्तव्य भवन में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक जैसी इमारतें, जो ब्रिटिश सोच की हुकूमत को लागू करने के लिए बनी थीं, एक तरीके से यह गुलामी का प्रतीक थीं।

गुलामी की इन जंजीरों से निकलना जरूरी था। उन्होंने कहा कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन जैसे परिसर भारत की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बने हैं। पीएम ने कहा कि नया भारत गुलामी को जंजीरों को तोड़कर राष्ट्रसेवा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां से जो फैसले होंगे, वे किसी महाराना की सोच को नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की अपेक्षाओं को आगे बढ़ाने का आधार बनेंगे। पीएम ने कहा कि जहां से देश का संचालन होता है, वह जगह प्रभावी और प्रेरणादायी भी होनी चाहिए। इसी अमृत भावना के साथ आज मैं ये सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन भारत की जनता को समर्पित कर रहा हूं।,

विकसित भारत की यात्रा में मील का पत्थर

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और केंद्रीय सचिवालय के नया भवन विकसित भारत की दिशा में देश की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और ये नागरिक-केंद्रित शासन एवं राष्ट्रीय प्रगति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मोदी ने यह भी कहा कि इन इमारतों का निर्माण भारत के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम 'सेवा तीर्थ' रखा गया है, जबकि केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों को 'कर्तव्य भवन' 1 और 2 कहा जाएगा।

सेवा तीर्थ पर 'नागरिक देवो भवः'

स्पीच से कुछ देर पहले प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स की पट्टिका का अनावरण किया। दीवार पर 'सेवा तीर्थ' के नीचे 'नागरिक देवो भवः' लिखा गया है। प्रधानमंत्री का ऑफिस 1947 से साउथ ब्लॉक में रहा है। लेकिन अब पीएमओ का पता बदल गया है।

पुराने ऑफिस में पीएम की आखिरी कैबिनेट बैठक

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को साउथ ब्लॉक भवन में आखिरी कैबिनेट बैठक की। यह बैठक मोदी सरकार के पुराने प्रशासनिक केंद्र से नए सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में स्थानांतरण से पहले हुई, जो एक युगांतकारी बदलाव का प्रतीक है। इसके बाद पीएम ने नए परिसर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

डाक टिकट और सिक्का किया जारी

पीएम नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज

पीएम राहत योजना प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए सबसे अहम फैसलों में शामिल है। पीएम राहत योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि तत्काल चिकित्सा सहायता न मिलने के कारण किसी की जान न जाए।

लखपति दीदियों का नया लक्ष्य

सरकार ने मार्च 2027 की समय सीमा से एक साल से भी काफी पहले 3 करोड़ लखपति दीदियों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। प्रधानमंत्री ने अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदियों का एक नया, महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी

किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी के रूप में कृषि अवसंरचना निधि को दोगुना करके 2 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य भारत की संपूर्ण कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना है।

स्टार्टअप के लिए 10,000 करोड़ रुपए

भारत के इनोवेशन इकोसिस्टम को, विशेष रूप से डीप टेक, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और ग्राउंडब्रेकिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने 10,000 करोड़ रुपए के कोष के साथ 'स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0' को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री के संबोधन के मुख्य अंश

  • विकसित भारत की सोच सिर्फ योजनाओं में नहीं, बल्कि काम करने की जगहों और इमारतों में भी दिखनी चाहिए।
  • पुराने भवन छोटे थे। कई मंत्रालय अलग-अलग 50 जगहों पर हैं, जिससे हर साल लगभग
  • 1,500 करोड़ रुपए किराए में खर्च होते हैं। सभी मंत्रालय एक जगह आने से खर्च कम होगा।
  • पहले जिसे राजपथ कहा जाता था, वहां आम लोगों के लिए कम सुविधाएं थीं, अब कर्तव्य पथ पर बेहतर व्यवस्था है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery