Saturday, April, 11,2026

संभागीय आयुक्त ने रिफाइनरी का किया निरीक्षण

बाड़मेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल 2026 को बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थित देश की सबसे आधुनिक 'HPCL राजस्थान रिफाइनरी' का लोकार्पण करेंगे। लगभग 79,000 करोड़ रुपए की लागत वाली यह परियोजना मारवाड़ क्षेत्र के लिए एक "भाग्यरेखा" मानी जा रही है।  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को संभागीय आयुक्त जोधपुर आलोक रंजन ने पचपदरा, बालोतरा स्थित रिफाइनरी का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने रिफाइनरी परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का सघन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

व्यवस्थाओं की समीक्षा

संभागीय आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल की सुरक्षा, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने हेलीपैड, वृक्षारोपण स्थल, सभा स्थल, सभा कक्ष एवं नियंत्रण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर आईजी (जोधपुर रेज) सत्येंद्र सिंह, अतिरिक्त उपयुक्त (सीआईडी) नरपत सिंह, बाड़मेर एवं जोधपुर के इंटेलिजेंस अधिकारीगण, एडीएम बालोतरा भुवनेश्वर, एडीएम बाड़मेर राजेंद्र सिंह चंदावत, रिफाइनरी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर प्रीतम सिंह, जीएम एचआर श्रवण केसरकर, सीआईएसएफ कमांडेंट रवि कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery