Friday, April, 10,2026

आंगन में खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला

बांसवाड़ा: जिले के दानपुर क्षेत्र के कुंडल गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक आवारा कुत्ते ने 5 वर्षीय मासूम काव्यांशी पर हमला कर दिया और उसके चेहरे की एक तरफ की पूरी चमड़ी नोंच ली। कुत्ते ने बच्ची समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें दो अन्य ग्रामीण भी घायल हो गए। कुंडल निवासी लक्ष्मण अपनी पत्नी और बेटी काव्यांशी के साथ दानपुर कस्बे में किराए के कमरे में रहते हैं। लक्ष्मण की कुंडल में किराणा की दुकान है। सुबह काव्यांशी घर के  आंगन में खेल रही थी। तभी कुत्ते ने अचानक उस पर झपट्टा मारा और मुंह को बुरी तरह नोंच लिया। बच्ची के होठ के ऊपरी हिस्से की चमड़ी तक बाहर आ गई। बेटी की चीख सुनकर मां बाहर आई और किसी तरह कुत्ते को भगाया। इसी दौरान दानपुर में काम पर आए बारी निवासी मांगू बाई (पत्नी कालू) और कलवानी निवासी प्रभुलाल पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। तीनों घायलों को तुरंत दानपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery