Friday, April, 10,2026

यातायात के रीयल टाइम मैनेजमेंट के लिए बनाएं नया इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर: सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर में ट्रैफिक को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जेएलएन मार्ग पर प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने जयपुर को यातायात व्यवस्था को रीयल टाइम में संचालित करने के लिए एक नया इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके लिए जेडीए, परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया है।

इस सेंटर को देश का उत्कृष्ट मॉडल बनाने की योजना है। उन्होंने जेडीए को सीबीआई फाटक, सालिग्रामपुरा फाटक और सिविल लाइंस फाटक पर आरओबी, गोपालपुरा एलिवेटेड रोड तथा सांगानेर एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्यों को तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन, मुख्यमंत्री कार्यालय, नगरीय विकास विभाग, वित्त विभाग, परिवहन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ट्रैफिक पुलिस ने वीओसी मोबाइल एप, आईटीएमएस और ड्रोन तकनीक की जानकारी भी दी।

मुख्य सड़कों पर डबल यू-टर्न और फ्री लेफ्ट टर्न लागू होंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल ने महल रोड, सीकर रोड और न्यू सांगानेर रोड को सिग्नल फ्री बनाने के लिए डबल यू-टर्न का कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा। रामबाग चौराहे पर लागू फ्री लेफ्ट टर्ने व्यवस्था की शहर के अन्य व्यस्त चौराहों पर भी लागू करने के निर्देश दिए।

अनियमित मीडियन ओपनिंग जल्द बंद होंगी

मुख्यमंत्री ने मुख्य सड़कों पर अनियमित मीडियन ओपनिंग को तुरत बंद करने तथा यू-टर्न स्थलों को स्पष्ट रूप से चिन्हित करने के निर्देश दिए। जेडीए, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को सभी पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित एवं नियमानुसार संचालित करने को कहा गया है।

नए प्रोजेक्ट्स की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अरण्य भवन जगतपुरा एलिवेटेड रोड की डीपीआर शीघ्र तैयार करने, अजमेर रोड पर पुरानी चुंगी अंडरपास तथा राम मंदिर रेलवे यार्ड रेलवे सर्किल के बीच आरओबी की व्यवहार्यता रिपोर्ट पुनः तैयार करने के निर्देश दिए। द्रव्यवती एलिवेटेड कॉरिडोर की डीपीआर भी जल्द बनाने को कहा गया।

लेन निर्धारण और गोल चक्कर निर्माण प्राथमिकता में

ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए चौराहों पर लेन निर्धारण और गोल चक्कर निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग, स्कूलों के आसपास संकेतक, गति नियंत्रण और जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। महल रोड, डिग्गी रोड और कालवाड़ रोड पर सेक्टर रोड के कार्य भी तेज करने के निर्देश दिए गए।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

ट्रैफिक पुलिस को स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। एफएम रेडियो पर जागरूकता संदेश प्रसारित करने और चालान के साथ नियमों की संक्षिप्त जानकारी भेजने को भी कहा गया।

21 को रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ ही PM मोदी करेंगे सभा को संबोधित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में देश के पहले एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे। पचपदरा रिफाइनरी के माध्यम से राजस्थान देश की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बनेगा और प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे और रिफाइनरी से उत्पादित एलपीजी टैंकरों को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया, ताकि यातायात सुचारू रहे और पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध हो। रिफाइनरी परिसर में वृक्षारोपण के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल के साथ पॉलीप्रोपाइलीन, एलएलडीपीई (लिनियर लो डेसिटी पॉलीइथिलीन), एचडीपीई (हाई डेसिटी पॉलीइथिलीन), बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडाइन का उत्पादन होगा। इससे परिवहन, फार्मा, पेंट और पैकेजिंग उद्योगों को मजबूती मिलेगी। यह परियोजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगी, आयात पर निर्भरता कम करेगी और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं को रोजगार व कौशल विकास के अवसर प्रदान करेगी। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery