Friday, April, 10,2026

20 घंटे तक चली सर्जरी, 3 घंटे बिना लिवर रहा मरीज

जयपुर: एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जटिल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक हुई। इस दौरान मरीज को लगभग तीन घंटे तक बिना लिवर के मैनेज किया गया, जो चिकित्सा टीम की विशेषज्ञता और समन्वय का अनुपम उदाहरण है। मरीज गंभीर लिवर रोग से पीड़ित था। उसमें पीलिया, एसेटिस, खून का पतला होना और बार-बार हेपेटिक एन्सेफेलोपैथी के लक्षण थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट को एकमात्र विकल्प बताया। मरीज की पत्नी ने स्वेच्छा से लिवर डोनेट करने की इच्छा जताई और जांच में उपयुक्त पाई गई। सर्जरी सुबह 6:30 बजे शुरू होकर रात 2:30 बजे तक चली, जिसमें कुल करीब 20 घंटे का समय लगा। हेपाटो-पैंक्रियाटिक-बिलियरी विभाग के एचओडी डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि सर्जरी में तीन चरण थे। पहले डोनर से लिवर का हिस्सा लिया गया, फिर मरीज का खराब लिवर निकाला गया और अंत में ट्रांसप्लांट किया गया। इस बीच तीन घंटे ऐसे रहे जब मरीज के शरीर में लिवर नहीं था। एनेस्थीसिया विभाग की एचओडी डॉ. पूनम कालरा ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण पल में एनेस्थीसिया टीम ने बेहतरीन मैनेजमेंट किया, जिससे ट्रांसप्लांट सफल हो सका। सर्जरी का नेतृत्व डॉ. दिनेश भारती, डॉ. आशुतोष पंचोली, डॉ. राघुराम सहित पूरी टीम ने किया। प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मृणाल जोशी के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

मल्टीपल मायलोमा मरीज का सफल ऑटोलॉगस बीएमटी

जयपुर। एसएमएस अस्पताल के क्लिनिकल हीमेटोलॉजी विभाग ने एक महत्वपूर्ण चिकित्सीय उपलब्धि हासिल की है। विभाग के एचओडी डॉ. विष्णु शर्मा के निर्देशन में मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित 50 वर्षीय पुरुष मरीज का सफलतापूर्वक ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) किया गया। यह जटिल प्रक्रिया राज्य सरकार की 'मा योजना' के तहत निशुल्क की गई, जिससे मरीज पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery