Friday, April, 10,2026

30 साल में 20 बार बदला कलेक्टर आवास का पता

जयपुर: राजधानी जयपुर के कलेक्टर के रेजीडेंस का पता एक बार फिर बदल गया। पिछले तीन दशकों में यह पता 20वीं बार बदला है। अभी तक जितेंद्र सोनी जयपुर कलेक्टर थे। वे पहले सी-स्कीम में अपने निजी घर में और बाद में गांधीनगर के सरकारी बंगले में चले गए थे। अब संदेश नायक नए कलेक्टर बने हैं। वे जेएलएन मार्ग पर एचसीएम- रीपा के कैंपस में रहते हैं।

राज्य के बाकी सभी जिलों में कलेक्टर का स्थाई निवास और इयरमार्क बंगला है, लेकिन जयपुर राजधानी होते हुए भी यहां कि स्थिति अजीब और अनूठी है। यहां सरकार की ओर से कलेक्टर का कोई इयरमार्क बंगला नहीं बनाया हुआ है। ऐसी सूरत में पिछले तीन दशकों में बने कलेक्टर शहर के विभिन्न इलाकों व घरों में रहे हैं।

कई मामलों में अपने प्राइवेट घरों में भी रहे हैं। कुछ हीराबाग के फ्लैट्स में भी रहे हैं तो कई छोटे से क्वार्टर में। राजकाज के जानकार समझते हैं कि प्रत्येक जिले में कलेक्टर वहां सबसे बड़ा साहब और आमजन के लिए सरकार होता है। उसका अलग रुतबा और पहचान होती है। वह व्यवहारिक तौर पर 24 घंटे और अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर होता है।

ऐसे में सुख-दुख की हर स्थिति में फरियाद लेकर जनता उसकी चौखट पर आसानी से पहुंच सकती है। जिले के आम नागरिक को कलेक्टर साहब के ऑफिस और बंगले का पता मालूम होता है, लेकिन जयपुर के मामले में स्थिति अजीब व सोचनीय है। यहां आम आदमी की बात तो छोड़िए पढ़े-
लिखे लोगों तक को कलेक्टर के निवास का पता मालूम नहीं रहता है।

जानकारों के अनुसार बनीपार्क में जयसिंह हाइवे पर चार बड़े और चार छोटे सरकारी बंगले हैं। इनके अलावा आधा दर्जन बंगले कलेक्टर पूल के और पीडब्ल्यूडी के हैं। इनमें राजनेताओं से लेकर आईएएस, आईपीएस, आरएएस और ज्यूडिशरी के लोग रह रहे हैं। यह बात समझ से परे है कि आखिर जयपुर कलेक्टर का स्थाई निवास क्यों नहीं बनाया जा रहा है। तीन दशकों में आई सरकारों ने इस मामले की आवश्यकता और गंभीरता को क्यों नहीं समझा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery