Friday, April, 10,2026

तटीय राज्यों ने चुनौतियों को अवसरों में बदला: बिरला

पणजी: भारत के तटीय राज्यों ने प्राकृतिक और भौगोलिक चुनौतियों को अवसरों में बदलते हुए विकास की नई मिसाल पेश की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को यह बात कहते हुए इन राज्यों के नेतृत्व की सराहना की और इसे 'विकसित भारत' के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। गोवा में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) भारत क्षेत्र के जोन-7 सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि तटीय राज्य गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद विकास के मजबूत केंद्र बनकर उभरे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सूखा, लंबी तटीय रेखा और आदिवासी क्षेत्रों जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए उन्हें विकास के  अवसरों में परिवर्तित किया। बिरला ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में गुजरात में औद्योगिकीकरण, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ नर्मदा जल परियोजना के माध्यम से शुष्क क्षेत्रों तक पानी पहुंचाया गया। साथ ही, वैश्विक परिवर्तनों के अनुरूप नई तकनीकों को अपनाकर राज्य को विकास के नए पथ पर अग्रसर किया गया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अन्य तटीय राज्यों ने भी प्राकृतिक आपदाओं और संकटों के बीच विकास की गति बनाए रखी है।

सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं से विकास को और मिलेगा बल

बिरला ने कहा कि लोगों की अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों से बड़ी अपेक्षाएं होती हैं और इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए विधायकों को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनना होगा। लोकसभा अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा जैसे तटीय राज्य एक-दूसरे की सर्वोत्तम नीतियों और प्रथाओं को अपनाकर विकास को और गति दे सकते हैं।

मतदान प्रतिशत बढ़ना सशक्त लोकतंत्र का प्रमाण

स्पीकर बिरला ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती पर भी जोर देते हुए कहा कि 1952 से हर चुनाव में मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी भारत के सशक्त लोकतंत्र का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि आज का दौर कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक का है, लेकिन इसके साथ मानवीय संवेदनशीलता बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery