Friday, April, 10,2026

'ग्राम-2026' का शुभारंभ आज

जयपुर: राज्य में कृषि क्षेत्र को नवाचार, तकनीक और निवेश से जोड़कर सशक्त एवं भविष्य उन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM)-2026' के तहत कर्टेन रेजर एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा प्रगतिशील किसानों की व्यापक भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान राज्य में एग्रीटेक क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

निवेशकों से संवाद के लिए रोड शो

'ग्राम-2026' की तैयारियों के तहत राज्य सरकार देश के प्रमुख शहरों में रोड शो आयोजित करेगी। इन रोड शो के माध्यम से निवेशकों और एग्रीटेक कंपनियों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल को नई दिल्ली, 24 अप्रैल को अहमदाबाद, 6 मई को हैदराबाद और 8 मई को पुणे में रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इस पहल के माध्यम से राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ नई तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

'राज-काज' प्रणाली से ई-गवर्नेस को मिला नया आयाम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश में ई-गवर्नेस को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। 'राज-काज' प्रणाली को एक सशक्त, एकीकृत व आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप मजबूत आधार बन रहा है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की ओर से 'राज-काज' के कार्य निष्पादन की सतत ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। विशेष रूप से औसत फाइल निस्तारण समय जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे फाइलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सुधार हुआ है। राज-काज प्रणाली के अंतर्गत राज्य के 71 प्रशासनिक विभागों व 57 हजार से अधिक कार्यालयों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा चुका है। अब तक 47 लाख से अधिक ई-फाइलों का सफल निस्तारण किया जा चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery