Friday, October, 02,2026

मोदी-ट्रंप की बातचीत, साझेदारी को नई धार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बातचीत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने व्यापार, रक्षा,
ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने भारत अमेरिका साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। बातचीत में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम भी चर्चा के केंद्र में रहे।

दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएमओ के अनुसार, दोनों ने दोनों देशों के लोगों के हित में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी और ट्रंप की जून में फ्रांस के एवियां में जी/ शिखर सम्मेलन के दौरान भी मुलाकात हुई थी, जहां व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और तकनीक समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery