Monday, March, 23,2026

बस स्टैंड पर युवक की गोली मारकर हत्या

फलोदी: फलोदी क्षेत्र के भीखमकोर गांव में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने बस स्टैंड पर खड़े युवक को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान रावलसिंह पातावत (26) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे रावलसिंह बस स्टैंड पर खड़ा था, तभी हेलमेट पहने तीन युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगते ही रावलसिंह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद बदमाशों ने पास जाकर उसके सिर में आखिरी गोली मार दी। रावलसिंह को पहले ओसियां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर घटना की कड़ी निंदा कर अपराधियों की गिरफ्तार करने की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery