Monday, March, 23,2026

किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजाः CM भजनलाल

जयपुर: प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर राज्य सरकार ने तेजी से कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कर नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र भेजी जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों की हर कठिनाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, "किसानों की पीड़ा हमारी पीड़ा है। अन्नदाता हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इस संकट की घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।" हाल की बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में खड़ी और कटी फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार का उद्देश्य है कि नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को समय पर राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे जल्द सामान्य स्थिति में लौट सकें।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। झुंझुनूं के मंडावा में सर्वाधिक 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों के लिए अॅरिंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

देश की सामरिक आत्मनिर्भरता में राजस्थान निभाएगा अहम भूमिका

शर्मा मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा लॉन्च की गई राजस्थान एयरोस्पेस और डिफेंस पॉलिसी-2026 से राज्य देश की सामरिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान देने जा रहा है। इस नीति के तहत प्रदेश में विमान, हेलीकॉप्टर, रडार, ड्रोन, मिसाइल और एवियोनिक्स सहित विभिन्न रक्षा उपकरणों का निर्माण होगा। इससे 'मेक इन इंडिया' अभियान को नई मजबूती मिलेगी। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए वित्तीय एवं गैर-वित्तीय प्रोत्साहन, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर और त्वरित सेवाओं के प्रावधान किए गए हैं। 

राजस्थान एयरोस्पेस और डिफेंस पॉलिसी-2026 का मुख्य लक्ष्य एयरोस्पेस और डिफेंस वैल्यू चेन में मैन्युफैक्चरिंग तथा सर्विसेज को बढ़ावा देकर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम विकसित करना है। यह नीति ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स, स्टार्टअप्स और स्किलिंग संस्थानों को प्रोत्साहित करती है।

प्रदेश की मजबूत होगी आधारभूत संरचना

प्रभावी औद्योगिक नीतियां, तेज आर्थिक विकास, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ाव, राष्ट्रीय राजमार्गों का विशाल नेटवर्क, पर्याप्त भूमि उपलब्धता और विभिन्न धातुओं की सुलभता राजस्थान को एयरोस्पेस और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख हब बनाने में सहायक सिद्ध होगी। स्टील, तांबा और पीतल की यूनिट्स मेटल मशीनिंग सेक्टर के माध्यम से गोला-बारूद तथा डिफेंस पुर्जी के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगी। साथ ही, मजबूत ऑटोमोटिव इंडस्ट्री इकोसिस्टम डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर को मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery