Monday, March, 23,2026

एक करोड़ रुपए की फिरौती लेने के लिए क्रिप्टोकरेंसी लिंक भेजा

जयपुर: मुहाना थाना इलाके में गुरुवार को दो आईटी कंपनी संचालकों के अपहरण के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अपहरणकर्ताओं ने युवकों को अगवा करने के बाद उनके ही मोबाइल फोन से पिता को कॉल कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। इसके बाद उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान करने के लिए लिंक भी भेजा। जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने दिनेश और राहुल के साथ मारपीट की और उनकी स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ की। इसके बाद कार को पत्रकार कॉलोनी रामपुरा के पास सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। फिर दोनों युवकों को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। मुहाना थाना अधिकारी गुर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल हुई स्कॉर्पियो और ब्रेजा व स्विफ्ट कार बरामद कर ली हैं। किराए पर कार देने वाले कंपनी संचालक को दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है।

दूसरी बार मांगी गई फिरौती

पीड़ित युवक के पिता मकान निर्माण में चुनाई का काम करते हैं। उनका बेटा आईटी कंपनी शुरू कर कमाई करने लगा, तभी बदमाश उसके पीछे पड़ गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उसी क्षेत्र के कुछ बदमाशों ने धमकी देकर क्षेत्र में काम करने के लिए दबाव बनाया और फिरौती वसूल की थी। अपहरण में शामिल बदमाश वैशाली नगर इलाके में रहते हैं। पुलिस इस मामले को संगठित अपराध से जोड़कर भी देख रही है और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery