Monday, March, 23,2026

ईद पर इबादत, नशे के खिलाफ उठी आवाज

जयपुर: जयपुर समेत पूरे प्रदेश में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार एहतराम और रूहानी जज्बे के साथ मनाया गया। शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की तादाद में मुस्लिम अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्र अदा किया और मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में मुख्य नमान राजस्थान के चीफ काजी खालिद उस्मानी ने अदा करवाई, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम सामाजिक एकता समित्ति ने नमाजियों पर पुष्पवर्षा कर गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल पेश की।

खालिद उस्मानी ने कहा कि सूबे में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे नौजवान नस्ल बुरी तरह मुतास्स्सिर हो रही है। उन्होंने अफसोस जताया कि कार्रवाई छोटे स्तर तक सीमित है, जबकि बड़े सरगनाओं पर सख्ती नहीं हो रही। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी संतान पर नजर रखें और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाएं। साथ ही समाज से नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को इत्तला देकर कार्रवाई में सहयोग की दरख्वास्त की।

ड्रोन से निगरानी और फ्लैग मार्च निकाला

शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन से निगरानी की और विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। जौहरी बाजार की जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। घरों में मीठी सेवड्या, खीर, चने, फल, मेवे और लजीज पकवानों से मेहमान नवाजी की गई।

शिया समुदाय ने नहीं मनाया ईद का त्योहार

आमेर और सुभाष चौक क्षेत्र में शिया समुदाय ने ईरान पर हमले के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने अली खामेनेई सहित निर्दोषों की मौत पर गहरा दुख जताया। इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए गए। शिया समुदाय ने इस बार काली पट्टी बांधकर गम के माहौल में इंद की नमाज तो अदा की, लेकिन ईद का त्योहार नहीं मनाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery