Monday, March, 23,2026

निष्पक्ष लेखन ही सच्ची पत्रकारिता की पहचान: बिरला

जयपुर: पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश की जन्मशती वर्ष के अवसर पर जयपुर में पत्रिका कीनोट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अजय रस्तोगी समेत कई दिग्गज शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्पीकर ओम बिरला ने कर्पूर चंद्र कुलिश को याद करते हुए उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और साहसी लेखन ही सच्ची पत्रकारिता की पहचान है। कर्पूर चंद्र कुलिश ने समाज में रहकर समाज की सेवा की। वे निर्भीक होकर अपनी कलम से पाठकों की चिंता, समाज की आवाज, दूरदर्शी विचार और समाज की चुनौतियां लिखते रहे। कुलिश जी के विचारों से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेंगी।

आजादी में कर्पूर चंद्र कुलिश ने जनचेतना को अलग राह दीः भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि गुलाब कोठारी ने कुलिश जी के संदेश को देश में पहुंचाया है और जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। पत्रिका समूह अपने निर्भीक और निष्पक्ष कार्य की राह पर अडिग है। भजनलाल ने कहा कि आजादी में कुलिश जी ने देश-प्रदेश की जनचेतना को अलग राह दी। बीते कई दिनों से कुलिश के बारे में राजस्थान पत्रिका में लेख छप रहे हैं। जब मैं उन लेखों को पढ़ता हूं तो कुलिश जी की निष्पक्ष पत्रकारिता याद करता हूं। राजस्थान पत्रिका की निष्पक्षता, समाज के विषय, पाठकों की समस्याएं और कुलिश जी के विचारों को कोठारी जी आगे बढ़ा रहे हैं।

संपादकीय दिल को छू जाते हैं: रस्तोगी

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अजय रस्तोगी ने कहा कि लोकतंत्र और मीडिया साथ-साथ चलते हैं। अगर आप संविधान को देखें तो 140 करोड़ की जनता की आवाज यह संविधान उठाता है। लोकतंत्र के तीन स्तंभ हैं। आज मीडिया देश के तीनों पिलरों को उनकी ड्यूटी याद दिलाता है।

अपने कर्तव्य पथ की यात्रा में अहम भूमिका निभाईः मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पत्रिका ग्रुप के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने लोकतंत्र को बचाए रखा। कर्पूर चंद्र कुलिश ने जिस चुनौतीपूर्ण समय में राजस्थान पत्रिका की शुरुआत की, वह काबिले तारीफ है। पत्रिका ने अपने कर्तव्य पथ की यात्रा में अहम भूमिका निभाई है। पत्रिका ने अपनी निष्पक्ष धार बनाए रखी है। कुलिश जी ने 60 वर्ष में रिटायर होने का निर्णय लिया। उन्होंने पत्रिका के लिए पुरानी धुरी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि लोगों की धारणा रही है कि राजस्थान पत्रिका में जो लिखा है, वह सच है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery