Monday, March, 23,2026

भोईवाड़ा में दातन हेला की परंपरा, 'डाकण' भगाती है बुराई

उदयपुर: मेवाड़ क्षेत्र में गणगौर उत्सव अपने पूरे पारंपरिक रंग और उल्लास के साथ मनाया गया। झीलों की नगरी उदयपुर में इस बार भी भोईवाड़ा क्षेत्र की सदियों पुरानी परंपरा दातन हेला ने विशेष आकर्षण पैदा किया। इस दौरान स्थानीय युवाओं ने एक व्यक्ति को 'डाकण' यानी भोलेनाथ की चेली का रूप देकर रस्सियों से बांधकर पूरे क्षेत्र में घुमाया।

स्थानीय निवासी देवेंद्र जावलिया ने बताया कि यह प्रतीकात्मक झांकी बुराई, नकारात्मकता और अशुभ प्रभावों को दूर करने का संदेश देती है। मान्यता है कि इससे क्षेत्र में सुख- समृद्धि और खुशहाली आती है। भयानक डाकण झांकी, ढोल नगाड़ों की गूंज और युवाओं का जोश माहौल को और जीवंत बना देता है। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, बच्चे और ग्रामीण जुटे। साथ ही भांग और भुजिया का प्रसाद भी वितरित किया गया।

पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष गणगौर उत्सव शनिवार शाम शाही सवारी के साथ शुरू हुआ। यह उत्सव चार दिनों तक चलेगा, जिसमें महिलाएं सिर पर गणगौर की प्रतिमा रखकर पारंपरिक गीतों के साथ घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हैं।

आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम

भोईवाड़ा की डाकण झांकी उत्सव का प्रमुख आकर्षण मानी जाती है। यह न केवल लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम है, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ता है। स्थानीय लोग मानते हैं कि यह परंपरा हमारे पूर्वजों की दी हुई अमूल्य विरासत है। डाकण की झांकी बुराई को दूर करने और शुभता लाने का प्रतीक है। इसे देखना शुभ मानते हैं।

2 करोड़ की ज्वेलरी पहन निकली गवर माता

जोधपुर। शहर में गणगौर पर्व पर गवर माता की शोभायात्रा शहर की सड़कों पर शाही रौनक लेकर निकली। माता की प्रतिमा को करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य के सोने के पारंपरिक आभूषणों और राजस्थानी बरी में सजाया गया। राखी हाउस से शाम 5:30 बजे स्वाना हुई सवारी मिर्ची बाजार, पूंगलपाड़ा, जालोरी गेट, सर्राफा बाजार होते हुए ऐतिहासिक घंटाघर पर समाप्त हुई। रास्ते में महिलाएं माता के दाएं कान में अपनी मन्नत मांगती नजर आई। ढोल-नगाड़ों, शहनाइयों और पैदल झांकियों के संग शाही सवारी ने स्थानीय व विदेशी दर्शकों का मन मोह लिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery