Sunday, October, 05,2025

आरोपियों ने आहत की धार्मिक भावनाएं, संपत्ति का भी नुकसान

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में शहर की निचली अदालत ने एनएसयूआई के 9 कार्यकर्ताओं की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। महानगर प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट (दक्षिण) नीलम सुलभ जैन ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोपों को देखते हुए यह आदेश दिया और कहा कि आरोपियों ने कार्यक्रम स्थल पर लगे पोडियम को गिराया, पोस्टर फाड़े और वहां मौजूद लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। पुलिस की गाड़ी की लाइट तोड़ राजकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। विनोद जाखड़ के खिलाफ पहले से ही विभिन्न पुलिस थानों में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं, अदालत ने कहा कि ऐसे में जमानत नहीं दी जा सकती और अर्जी खारिज की जाती है।

इस आदेश के बाद अब एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष सहित किशोर चौधरी, मनीष, महेश कुमार, रामसिंह, विकास, साहिल, अक्षय और राकेश कुमार सैनी को फिलहाल जेल में रहना होगा।

सरकार के दबाव में और ज्यादा धाराएं जोड़ दीः गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना और शस्त्र पूजा पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार विपक्षी दलों के साथ दुश्मन की तरह व्यवहार कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। गहलोत ने पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों की पिटाई और उन्हें गैर-जमानती धाराओं में फंसाना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव न करवाना और हिंसा के जरिए छात्रों को डराना गलत है। गहलोत ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वह आरएसएस और सरकार के दबाव में काम कर रही है। विपक्ष आवाज उठाएगा, आलोचना करेगा तब डेमोक्रेसी जिंदा रहेगी व मजबूत रहेगी। हिंसा के माध्यम से डरा धमका, मुकदमे बना कर विपक्ष की आवाज बंद की जाएगी तो डेमोक्रेसी कहां रहेगी। आरएसएस और सरकार के दबाव में और ज्यादा धाराएं जोड़ कर ऐसी स्थिति कर दी कि कोर्ट जमानत देना चाहे तो नहीं दे सकता है।

राजीव गांधी से जुड़े कार्यक्रम का विरोध नहीं करते कांग्रेसीः शर्मा

राज विवि के चीफ प्रोक्टर प्रो. आरएन शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम पूरी दुनिया में है। इसकी शैक्षणिक और सांस्कृतिक पहचान को राजनीति के घेरे में खड़ा करना ठीक नहीं है। उन्होंने अपील की कि किसी भी राजनीतिक दल को विश्वविद्यालय को एजेंडा बनाकर उसकी छवि धूमिल नहीं करनी चाहिए। प्रो. शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर की गहलोत उदयपुर के सुखाड़िया विश्वविद्यालय गए थे और वहां राजीव गांधी सेंटर के कार्यक्रम को संबोधित किया था, जबकि वो वर्किंग डे था। उस समय उन्होंने न तो विश्वविद्यालय पर कोई सवाल उठाया और ना ही कार्यक्रम पर।

कार्यक्रम की अनुमति ली गई थीः आरयू

पूरी घटना ने एक राजनीतिक विवाद उत्पन्न कर दिया है। विवाद के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए सफाई दी है कि कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी और यह शैक्षणिक गतिविधि के तहत आयोजित किया गया था। हालांकि, इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस नेताओं ने इसे शिक्षा के मंदिर का राजनीतिकरण करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया था कि जब अन्य संगठनों के कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाती है, तो आरएसएस को किस आधार पर अनुमति दी गई और इसे "नफरत और राजनीति फैलाने का प्रयास" करार दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery