Friday, August, 28,2026

389 शव मिले, 1500 लापता 290 भारतीयों का सुराग नहीं

नई दिल्ली/काठमांडू: नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद तबाही का मंजर और भयावह होता जा रहा है। नेपाल में गुरुवार शाम पांच बजे तक आठ जिलों से 389 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 1.500 लोगों की तलाश जारी है। इनमें 290 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। राहत और बचाव एजेंसियां लगातार अभियान चला रही हैं, लेकिन खराब मौसम, दुर्गम पहाड़ी इलाकों और तेज बहाव के कारण मुश्किलें बनी हुई हैं। इस बीच प्रशासन ने भोटेकोशी नदी में फिर बाढ़ का खतरा जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

चीन से मिली सैटेलाइट तस्वीरों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नदी का पानी रुकने से एक झील बनने की जानकारी मिली है। झील में पानी लगातार बढ़ रहा है और इसके टूटने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों, यात्रियों और राहत-बचाव दलों को नदी किनारे और जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। नेपाल पुलिस के अनुसार, चितवन जिले में सबसे ज्यादा 132 शव बरामद किए गए हैं।

जयशंकर ने ली उच्च स्तरीय बैठक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की स्थिति का पता लगाने के लिए तत्काल प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान को मजबूती से समर्थन देता रहेगा।

84 भारतीयों को सुरक्षित बचाया

भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में 290 भारतीय नागरिकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले 63 भारतीयों को बचा लिया गया है, वहीं 10 का सुराग नहीं मिला है। इसके अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और अन्य राज्यों के पर्यटक एवं तीर्थयात्री भी लापता हैं। अब तक 84 भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया है, जिनमें से 74 की पहचान हो चुकी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि लापता भारतीयों का पता लगाने के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास नेपाली अधिकारियों के संपर्क में है। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई भारतीय तिब्बत की और भी फंसे हुए हैं। करीब 200 भारतीय नागरिकों ने सुरक्षित निकाले जाने के लिए सहायता मांगी है। इनमें 95 लोग गारचेन, चार जिलॉन्ग और 13 जुतुलपुक में बताए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery