Saturday, April, 11,2026

आत्मशुद्धि, आस्था एवं साधना का प्रतीक है नवकार महामंत्र

भीलवाड़ा: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को कहा कि नवकार महामंत्र किसी एक व्यक्ति विशेष की स्तुति नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति में रची-बसी आत्मशुद्धि, आस्था एवं साधना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मानव को भीतर से सशक्त बनाकर उसे उच्चतर जीवन मूल्यों की ओर अग्रसर करता है। राज्यपाल बागडे भीलवाड़ा में विश्व नवकार महामंत्र दिवस समारोह में ये बात कही। उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र विश्व के प्राचीनतम एवं पावन मंत्रों में से एक है जो अहिंसा, अपरिग्रह एवं अनेकांतवाद जैसे सिद्धांतों पर आधारित है। यह मंत्र न केवल आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि समाज में शांति, समृद्धि एवं सुरक्षा का भी संदेश देता है। बागडे ने कहा कि वर्तमान में विश्व में शांति का अभाव है और भारत को एकजुट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने अमेरिका, इजराइल और ईरान के संदर्भ में कहा कि ये देश खुद को कमजोर कर रहे हैं, जो भारत के लिए ठीक स्थिति है। उन्होंने नमोकार मंत्र को अलौकिक बताया। राज्यपाल ने शब्दों के संयम पर जोर देते हुए कहा कि कम बोलने वालों की बात अधिक प्रभावी होती है और वही सुनी जाती है। समारोह में माण्डलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, सहाड़ा विधायक लादुलाल पितलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

सामूहिक जाप से गूंजा परिसर, विश्व शांति की कामना

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं और श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया। एक स्वर में मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया तथा विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की गई।

'जियो और जीने दो' का संदेश आज भी प्रासंगिक

कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि विश्व के विभिन्न हिस्सों में चल रहे संघर्ष और युद्ध मानवता के लिए चिंता का विषय हैं। ऐसे समय में भगवान महावीर का 'जियो और जीने दो' का संदेश अत्यंत प्रासंगिक है। अहिंसा ही विश्व शांति का एकमात्र मार्ग है और इसे जीवन में अपनाना जरूरी है। मंत्री ने अपरिग्रह (जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करना) के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि समाज में बढ़ती दिखावे की प्रवृत्ति को नियंत्रित करना आवश्यक है।

फर्जी डिग्री बांटने वाले विश्वविद्यालयों को बंद करने की जरूरत

अलवर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि फर्जी डिग्री बांटने वाले विश्वविद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उन्हें बंद कराने की जरूरत है। राज्यपाल गुरुवार को अलवर में राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की ओर से प्रताप आडिटोरियम में आयोजित 6 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दीक्षांत समारोह में 44 हजार 293 विद्यार्थियों को डिग्री एवं उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ ही अपनी बौद्धिक क्षमता भी बढ़ानी चाहिए, जिससे वे हर क्षेत्र में खुद को साबित कर सकें। उन्होंने कहा कि बिना कॉपी की परीक्षा पास करने का मतलब अच्छी शिक्षा प्राप्त करना है। विद्यार्थी को कॉपी करने की जरूरत तब पड़ती है, जब उसका अभ्यास कच्चा होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी की शिक्षा की नींव मजबूत होना जरूरी है, तभी वह लंबे समय तक चल सकेगा। कुलाधिपति बागड़े ने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल डिग्री तक सीमित न रहे, बल्कि प्रतिभाशाली बनें। देश को प्रतिभाशाली युवाओं की जरूरत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery