Monday, March, 23,2026

वैश्विक व्यापार के लिए खुले रहें शिपिंग रूट: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से टेलीफोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर इसके असर को रेखांकित किया। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग खुले, सुरक्षित और निर्वाध रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए जीवनरेखा हैं। उल्लेखनीय है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा उत्पादों का परिवहन होता है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को ईद और नवरोज की शुभकामनाएं भी दीं और उम्मीद जताई कि त्योहारों का यह समय क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा। प्रधानमंत्री ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेहरान के सहयोग की सराहना की।

शांति और स्थिरता पर दिया जोर

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोदी ने दोहराया कि मौजूदा संकट का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है। हालिया घटनाक्रम के संदर्भ में यह भी उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। संघर्ष के बीच यह दोनों नेताओं के बीच दूसरी बातचीत है, जो क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर बढ़ती चिंताओं को दर्शाती है।

ईरान का दावा: हवाई हमले में नतांज परमाणु संयंत्र बना निशाना

ईरान ने शनिवार को कहा कि उसके नतांज परमाणु संयंत्र को हवाई हमले में निशाना बनाया गया। सरकारी एजेंसी 'मिजान' के मुताबिक, हमले के बावजूद किसी प्रकार का रेडियोधर्मी विकिरण नहीं हुआ है। यह संयंत्र पहले भी संघर्ष के दौरान निशाने पर रहा है और हालिया उपग्रह तस्वीरों में कई इमारतों को नुकसान दिखा है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने भी पहले कहा था कि विकिरण का खतरा नहीं है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery