Sunday, June, 07,2026

ताज की दावेदारों के नाम अनाउंस, टॉप फाइनलिस्ट का 'राजतिलक' से स्वागत

जयपुर: फ्यूजन ग्रुप की ओर से रूबी डिनिटल और विरासत हेरिटेज के सहयोग से आयोजित मिस राजस्थान की टॉप 28 फाइनलिस्ट की घोषणा कूकम स्थित विरासत हेरिटेज में की गई। जहां ट्रेडिशनल अंदाज में टॉप फाइनलिस्ट ने ड्रेसमजिला की माधुरी चेतावनी के ट्रेडिशनल लहंगे व शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह की ट्रेडिशनल ज्वेलरी को शोकेस किया। राज तिलक अंदाज में फाइनलिस्ट का विरासत हेरिटेज में तिलक व स्वागत किया गया। ऐसे में मिस राजस्थान के ताज की दौड़ शुरू हो गई और 6500 गर्ल्स में से 28 गर्ल्स ने जगह बनाई। मिस राजस्थान के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व सैश सेरेमनी में फैशन वल्डं से जुड़े लोग मौजूद रहे। मिस राजस्थान डायरेक्टर एकता जैन ने इस मौके पर अब होने वाले 30 दिन के चुमिंग ट्रेनिंग सेशन की जानकारी दी। आयोजक योगेश और निमिषा मिश्रा ने बताया कि सेरेमनी की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र ने टॉप 28 गत्ये के अनाउंसमेंट के साथ की।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ. जगदीश चंद्र ने युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को निखारने वाले सार्थक मंच उनके सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही बैश मेरेमनी में संरक्षक मिस्स राजस्थान रूवी डिजिटल के आलोक शर्मा, पार्क ओसियन डायरेक्टर मंदीप जैन, सफारी ग्रुप के डायरेक्टर पवन गोयल, वीवो से मुदित शमां, वायरस के मनीष ताम्बी, मजेस्टिक मेकओवर की मधु यादव, हैवा हैवन के जीएम रवीन्द्र सिंह, आर चंद्रा के जीएम नवल शेखावत, मिस ओशिया वर्ल्ड डायरेक्टर सीपी राठौड़, शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह, परंपरा द ज्वेल्स के विनय सोनी, गोल्डन डिवाइन के अंशुल जैन, नेकेने फैशन के दीपक मौसून, स्माइल एक्सपर्ट डॉ. नीदा मदान, डॉ. विवेक रूंगटा और अरशद हुसैन मौजूद रहे।

4 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा ग्रूमिंग सेशन

आयोजकों ने बताया कि फाइनलिस्ट का यूमिंग रौशन 4 जून से 4 जुलाई तक होगा, जिसमें फैशन जगत की अलग-अलग हस्तियां भूमिग देंगी। वहीं, फोटो सेशन वासु जैन, वॉक सेशन शाहरुख, मेडिटेशन सेशन निर्मला सेवानी, टेबल एटिकेट्स यतेंद्र नेगी, योगा एड वेलनेस रीता जैन, आई काटेक्ट अरशद हुसैन, मोटिवेशनल सेशन आलोक शर्मा व एकता जैन, मेकअप व सेल्फ ग्रूमिंग सेशन मधु यादव, न्यूट्रिशन रूचि बरतरिया, स्किन केयर डॉ. विवेक रूंगटा, इंटरनेशनल सेशन मिस ओसियन वर्ल्ड 2024 एलिसा मिस्कोवस्का, मिस ओसियन वर्ल्ड-2024 रनरअप सोनिया यूडीक और ओसियन वर्ल्ड लौरा हडसन के होंगे।

पिछले विनर्स ने इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स में जगह बनाई

गौरतलब है कि मिस राजस्थान के विनर्स ने इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स में जगह बनाई है, जिसमें सिमरन शर्मा मिस ग्रेड इंडिया, प्रिया सैन मिस अर्थ इंडिया, मिताली कौर इंटर कॉन्टिनेंटल इंडिया व मिस ग्लोबल इंडिया बनीं। वहीं नेशनल लेवल पर अरुणा बेनीवाल, वैष्णवी शर्मा और तरूश्री राय ने फेमिना मिस इंडिया में जगह बनाई। साथ ही स्प्लिट्सविला से वायरल गर्ल के रूप में पहचान बना चुकी आकांक्षा चौधरी ने राजस्थान का नाम रोशन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery