Monday, June, 08,2026

गौ-आधारित अर्थव्यवस्था से किसानों और समाज को मिलेगा भरपूर लाभ

जोधपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से शनिवार को लारिया रिस्पोर्ट, जोधपुर में मारवाड़ गौरव एवं गौ सेवा सम्मान 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान फरर्ट इंडिया मोडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि मारवाड़ गौरव एवं गौ सेवा सम्मान कार्यक्रम केवल गौ-सेवकों के सम्मान का मंच नहीं, बल्कि भारत की वैदिक संस्कृति और सनातन मूल्यों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि गाय सदियों से भारतीय जीवन, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा रही है तथा इसे समृद्धि और कल्याण का प्रतीक माना जाता है।

अरोड़ा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति विशेष महत्व रखती है, क्योंकि वे स्वयं गौ-सेवा से जुड़े हैं और देशी नस्लों के संरक्षण तथा उनके वैश्विक विस्तार की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक बार फिर गौ-आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। गोबर से बनने वाले धूपबत्ती, दीपक, कागज, पेंट और अन्य उत्पाद नए आर्थिक अवसर पैदा कर रहे हैं। पंचगव्य आधारित उत्पादों पर हो रहे अनुसंधान और नवाचार से एक मजबूत एवं टिकाऊ अर्थव्यवस्था विकसित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज भी सड़कों पर और शहरों में बड़ी संख्या में निराश्रित पशु दिखाई देते हैं तथा गोशालाएं संसाधनों - और प्रबंधन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। इसलिए पंचगव्य उत्पादों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देना आवश्यक है, ताकि गौ संरक्षण आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। अरोड़ा ने चरागाह भूमि के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने की भी आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से किसानों और पर्यावरण दोनों को लाभ होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery