Monday, June, 08,2026

बाघिन रिद्धि तीसरी बार बनी मां, शावक को दिया जन्म

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। प्रसिद्ध बाधिन टी-124 (रिद्धि) ने तीसरी बार मां बनते हुए एक शावक को जन्म दिया है। हाल ही में नाल घाटी वन क्षेत्र में बाधिन को अपने नवजात शावक के साथ देखा गया, जिसके बाद वन विभाग ने इसकी पुष्टि की है। इस नए आगमन के साथ रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 77 हो गई है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नियमित गश्त और निगरानी के दौरान बाधिन रिद्धि एवं उसके शावक की मौजूदगी दर्ज की गई। शावक स्वस्थ और सुरक्षित दिखाई दिया है, जिसे बाघ संरक्षण के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। वन विभाग ने मां और शावक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और बढ़ा दी है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व फर्स्ट के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि बाधिन रिद्धि और उसके शावक की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनका कहना है कि शावक का सुरक्षित रूप से देखा जाना संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाता है और यह वन्यजीवों के लिए अनुकूल वातावरण का प्रमाण है।

वर्तमान में रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 23 बाधिन, 25 बाघ और 29 शावक मौजूद हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि रणथंभौर देश के सबसे सफल बाघ संरक्षण क्षेत्रों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। नए शावक के जन्म ने न केवल वन विभाग, बल्कि वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के बीच भी उत्साह का माहौल बना दिया है।

रिद्धि के मातृत्व रिकॉर्ड की चर्चा

रिद्धि का मातृत्व रिकॉर्ड भी काफी चर्चा में रहा है। इससे पहले उसने नवंबर 2022 में एक शावक को जन्म दिया था। उस समय जोन-3 में वह अपने शावक के साथ पर्यटकों को दिखाई दी थी, लेकिन बाद में वह शावक लापता हो गया था। इसके बाद मई 2023 में रिद्धि ने तीन शावकों को जन्म देकर वन्यजीव प्रेमियों को बड़ी खुशखबरी दी थी। अब तीसरी बार मां बनने से रणथंभौर के बाघ परिवार में एक और सदस्य जुड़ गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery