Sunday, June, 07,2026

मठ में महंत की चाकू गोदकर हत्या, अस्पताल में मचा बवाल

कोटा: कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित करीब 1100 साल पुराने चंद्रेसल मठ में मायापुरी अखाड़े के महंत देवानंद महाराज (35) की निर्मम हत्या के बाद संत समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार देर रात मठ में घुसकर सो रहे महंत पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल महंत को महाराव भीम सिंह (एमबीएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार देवानंद महाराज मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले के रजवाना गांव के निवासी थे और पिछले चार वर्षों से चंद्रेसल मठ में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि देर रात हथियारबंद बदमाश मठ में घुसे। उन्होंने मठ में मौजूद नंदनवन महाराज को कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद देवानंद महाराज के कमरे में पहुंचकर उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी गर्दन और पीठ पर कई गंभीर घाव हुए। मृतक महंत के छोटे भाई बुधराज गुर्जर ने दावा किया कि देवानंद महाराज को पहले से धमकियां मिल रही थी। उन्होंने हत्या के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बीच ग्रामीणों ने मठ में मौजूद दूसरे संत नंदनवन महाराज की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

अस्पताल में जुटी साधु-संतों की भीड़

घटना के बाद एमबीएस अस्पताल में साधु-संतों, हिंदू संगठनों और परिजनों की भीड़ जुट गई। संत समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया और मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। अखिल भारतीय संत समिति हाड़ौती मंडल के महामंत्री रामदास महाराज ने कहा कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव नहीं लिया जाएगा।

6-7 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया

कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 6 से 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। एसपी तेजस्विनी गौतम की प्रदर्शनकारियों और परिजनों से बातचीत व आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

घर में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया थाना क्षेत्र के गवारिया मोहल्ले में शनिवार सुबह 40 वर्षीय यशवंत गवारिया का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का शव फ्रिज के सहारे खड़ा मिला, जबकि सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। पड़ोस की एक महिला गाय को घर से बाहर निकालने गई तो उसने युवक को खड़ा देखा। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। हाथ लगाते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था और शुक्रवार शाम तक घर पर देखा गया था। हत्या की आशंका के चलते उसके 5-7 दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery