Monday, June, 08,2026

ट्रैक्टर के आगे खड़े होकर आईपीएस ने किसानों को रोका

श्रीगंगानगर: न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कोटा और खरीद अवधि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को श्रीगंगानगर में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जिलेभर से पहुंचे किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर रहे थे। महाराजा गंगा सिंह चौक पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए ट्रेनी आईपीएस ज्ञानेंद्र भारती ट्रैक्टर के सामने खड़े हो गए।

अधिकारियों और किसानों के बीच समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई। सुबह गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित सभा के बाद करीब
50 ट्रैक्टरों का काफिला कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुआ। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम रीना छिम्पा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े कुछ प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के पीछे वाले गेट का ताला तोड़कर परिसर में पहुंच गए और वहां धरने पर बैठ गए।

खुले बाजार में नहीं मिल रही गेहूं की कीमत

किसानों की प्रमुख मांगों में रजिस्ट्रेशन के आधार पर बारदाना उपलब्ध कराना, गेहूं खरीद का कोटा बढ़ाना, खरीद की अंतिम तिथि आगे बढ़ाना तथा क्वालिटी इंस्पेक्टर को निलंबित करना शामिल है। किसान नेताओं का कहना है कि जिले में इस बार गेहूं का बंपर उत्पादन हुआ है, लेकिन सरकारी खरीद लक्ष्य कम होने के कारण बड़ी मात्रा में गेहूं किसानों के घरों में पड़ा हुआ है। खुले बाजार में गेहूं एमएसपी से काफी कम कीमत पर बिक रहा है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

एडीएम सुभाष ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगें राज्य सरकार तक पहुंचाई जाएंगी तथा क्वालिटी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए एफसीआई को लिखा जाएगा। फिलहाल किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है, लेकिन मांगें नहीं माने जाने पर 10 जून से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery