Monday, June, 08,2026

नैतिकता व सहनशीलता के विकास पर ध्यान दें विश्वविद्यालय

बीकानेर/जयपुर: महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू), बीकानेर के 23वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने विश्वविद्यालयों से विद्यार्थियों में नैतिकता, सहनशीलता और बौद्धिक क्षमता के विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के प्रकाश पुंज होते हैं और समाज में ज्ञान का प्रसार यहीं से होता है, इसलिए इन्हें उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। लोकभवन से ऑनलाइन संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अच्छी शिक्षा देना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से केवल रोजगारपरक शिक्षा तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों में संस्कार और मानवीय मूल्यों का विकास करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने स्वामी रामसुखदास जी महाराज को स्मरण करते हुए कहा कि वे ऐसे विरले संत थे जो प्रचार-प्रसार से दूर रहते थे।

उन्होंने विश्वविद्यालय में उनके नाम पर भवन निर्माण को सराहनीय पहल बताया। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि जिन संतों और महापुरुषों के नाम पर विश्वविद्यालय भवनों का नामकरण किया गया है, उनके जीवन और विचारों पर संक्षिप्त पुस्तिकाएं भी प्रकाशित की जाएं, ताकि नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिल सके। पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए बागडे ने खेजड़ी वृक्ष के महत्व का उल्लेख किया और कहा कि इसे लेकर व्यापक जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

उन्होंने गंग नहर निर्माण के शताब्दी वर्ष के अवसर पर जल संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि "पानी की बचत ही पानी का निर्माण है। उन्होंने विश्वविद्यालय से राजस्थान की पारंपरिक वनस्पतियों और जल संरक्षण संस्कृति पर शोध एवं परियोजनाएं संचालित करने का भी आग्रह किया।

विश्वविद्यालय परिसर में भवनों का लोकार्पण

इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा केंद्र, आचार्य तुलसी भवन, विज्ञान भवन, करणी भवन, कला भवन और रामसुखदास जी भवन का लोकार्पण भी किया।

देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहमः मेघवाल

समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री कानून मंत्रा अर्जुनराम मेघवाल ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। वहीं उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery