Monday, March, 23,2026

कल से राज्यों को 20% ज्यादा गैस सप्लाई

नई दिल्ली: देश में जारी एलपीजी संकट के बीच केंद्र सरकार ने राहत देते हुए 23 मार्च से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वाणिज्यिक गैस आपूर्ति में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे कुल आपूर्ति अब संकट से पहले के स्तर के करीब 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, औद्योगिक कैंटीन और सामुदायिक रसोई जैसे संस्थानों को गैस आपूर्ति में प्राथमिकता दी जाए। सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए भी राहत के कदम उठाए हैं। निर्देशों के अनुसार, उन्हें 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि संकट के दौरान उनकी रसोई प्रभावित न हो। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसके चलते पहले वाणिज्यिक एलपीजी में कटौती की गई थी। अब घरेलू उत्पादन बढ़ने से स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सरकार ने राज्यों को कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery