Saturday, February, 28,2026

एकादशी पर आज खाटूश्यामजी के दर्शन को उमड़ेगा सैलाब

सीकर: प्रसिद्ध खाटूश्यामजी का वार्षिक लक्खी मेला परवान पर है। बाबा के फाल्गुनी मेले में रंग-बिरंगी छटा देखने को मिल रही है। पीले, नीले और लाल निशानों के साथ श्याम भक्त जयकारे लगाते हुए खाटूधाम पहुंच रहे हैं। 27 फरवरी को एकादशी पर बाबा श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। इसके लिए मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, 28 फरवरी को सूरजगढ़ का निशान अर्पित होने के साथ ही मेला औपचारिक रुप से संपन्न हो जाएगा। लक्खी मेले में छठे दिन गुरुवार को श्याम बाबा का पचरंगी फूलों से श्रृंगार किया गया है। श्रृंगार में फूलों के साथ लाल बेल्वेट के कपड़े पर गोल्डन झालर का गोटा और चांदी की झालर का बागा पहनाया गया है। शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर श्याम दरबार में लाखों भक्त पहुंचेंगे। फाल्गुन एकादशी के अवसर पर बाबा चांदी के रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को 11:15 बजे रथयात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होगी। यह श्याम चौक, खातियों का मोहल्ला, अस्पताल चौराहा, पंचायत धर्मशाला, कला भवन होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। चौहान ने बताया कि रथयात्रा पिछले करीब 350 सालों से निकल रही है। उन्होंने सभी भक्तों से रथयात्रा के दौरान धक्का-मुक्की न करने की अपील की है।

5 मार्च को होगी विशेष सेवा-पूजा

चंद्रग्रहण के चलते 3 मार्च को श्री श्याम मंदिर में आम दर्शन पूरे दिन बंद रहेंगे। मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे इस दिन दर्शन के लिए न आएं। 4 मार्च को मंदिर सुबह से निर्धारित समय के अनुसार खुलेगा, लेकिन 4 मार्च की रात 10 बजे से 5 मार्च शाम 5 बजे तक आम दर्शन फिर बंद रहेंगे। 5 मार्च को बाबा का तिलक और विशेष सेवा-पूजा होने के कारण दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने कहा कि भक्त दर्शन के लिए केवल निर्धारित समय पर ही आएं।

लक्खी मेले में आस्था की बयार

लक्खी मेले के दौरान खाटू नगरी में श्याम भजनों की गूंज से भक्तिमय वातावरण बन गया है। दूर-दूर से आए श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर, तो कोई दंडवत यात्रा करते हुए श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। भीड़ के बावजूद श्रद्धालु आसानी से 40 फीट ग्राउंड से प्रवेश कर मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन कर पा रहे है। खाटू नगरी पहुंचने के बाद भक्तों को एक घंटे के भीतर ही बाबा के दर्शन हो रहे हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद है। राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, RAC और मंदिर कमेटी के गार्ड सहित कुल 5800 सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery