Monday, August, 10,2026

छाबड़ाजी का जीवन आदर्श, 97 की उम्र में भी समाज सेवा का जज्बा

जयपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने जयपुर के वयोवृद्ध पत्रकार, लेखक एवं समाज सेवी प्रवीण चंद्र छाबड़ा के 97 वर्ष की आयु पूरी करने पर रविवार को उनके टॉक रोड स्थित आवास पहुंचकर सम्मान किया। नड्डा ने कहा कि छाबड़ाजी का पूरा जीवन एक आदर्श है और 97 वर्ष की उम्र में भी समाज के लिए कुछ करने की भावना उनके भीतर जीवंत है। नड्डा एयरपोर्ट से सीधे छाबड़ा के आवास पहुंचे और उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, भाजपा राजस्थान प्रभारी राधामोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, जयपुर नगर निगम ग्रेटर के पूर्व उप महापौर पुनीत कर्णावट और विधायक एवं पत्रकार गोपाल शर्मा सहित भाजपा नेता मौजूद रहे। तिवाड़ी ने नड्डा को बताया कि छाबड़ा ने वर्ष 1948 में स्वतंत्रता सेनानी अर्जुनलाल सेठी पर लेख लिखकर पत्रकारिता शुरू की। वे पहली विधानसभा के गठन की कवरेज से लेकर आज तक राजस्थान की राजनीति से जुड़े रहे। विधायक एवं पत्रकार गोपाल शर्मा ने भैरोसिंह शेखावत से जुड़े छाबड़ा के संस्मरण साझा किए। नड्डा ने करीब आधा घंटे तक छाबड़ा से आत्मीय बातचीत की और उनकी चार पीढ़ियों के सदस्यों से मुलाकात की। बाद में नड्डा ने छाबड़ा की पुत्रवधू निरू छाबड़ा की ओर से अक्षत के दानों पर बनाई गई कलाकृतियों तथा मंत्र और पर्यावरण संदेशों का अवलोकन कर उनके कार्य की सराहना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery