Saturday, October, 11,2025

चेन्नई से 6.4 करोड़ की चांदी चोरी कर झुंझुनूं लाए, तीन अरेस्ट

झंझनूं: एजीटीएफ और पिलानी थाना पुलिस ने चेन्नई से चोरी कर झुंझुनूं लाई गई करीब 365 किलो चांदी बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस चांदी की बाजार कीमत करीब 6.4 करोड़ रुपए आंकी गई है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि चेत्रई से चोरी की गई चांदी झुंझुनूं में लाने का इनपुट मिला था। मामले में ट्रांसपोर्टर से लोकेशन लेकर पिलानी तक लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए। इसके बाद टीम ने पिलानी कस्बे के राजगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में धर्मपाल जांगिड़ के मकान पर छापा मारा, जहां केहरपुरा खुर्द निवासी विकास जांगिड़ व निखिल जांगिड़ तथा चूरू के बड़ी थीरपाली निवासी राजबीर जांगिड़ मौजूद मिले। तीनों ने 2 दिन पहले ही किराए पर घर लिया था। मकान की तलाशी में चांदी के बर्तन, चांदी की इंटें और सजावटी सामान बरामद हुआ. जिनका कुल वजन 365 किलो 715 ग्राम निकला। माल को जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

विकास का भाई चेन्नई में चांदी गलाने की फैक्ट्री चलाता था

मुख्य आरोपी विकास का बड़ा भाई विजय जांगिड़ चेन्नई में चांदी गलाने की फैक्ट्री चलाता था। उसे स्थानीय व्यापारी चांदी गलाने के लिए देते थे। 2 साल पहले विजय की मौत हो गई। इसके बाद विकास ने राजबीर और निखिल के साथ मिलकर इसी काम को संभाला। 3 अक्टूबर को तीनों सारा सामान पैक कर वहां से भाग गए। ट्रांसपोर्ट से सामान को पिलानी लाए। इस बीच 5 अक्टूबर को चेन्नई में व्यापारियों ने एफआईआर दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही 6 अक्टूबर को झुंझुनूं पुलिस जांच में जुट गई। वहीं 7 अक्टूबर को सामान पिलानी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery