Saturday, October, 11,2025

कला केवल अभिव्यक्ति नहीं, आर्थिक सशक्तीकरण का भी बने साधनः शेखावत

नई दिल्ली: केंद्रीय संरकृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कला केवल रंगों या रूपों की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन, पर्यावरण और आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी कलाकार अपने हुनर के माध्यम से न केवल जीवन जीते हैं, बल्कि अपने परिवेश, परंपरा और प्रकृति के साथ गहरे सामंजस्य का संदेश भी देते हैं। शुक्रवार को 'आदिवासी कलाएं और भारत का संरक्षण लोकाचार : जीवंत ज्ञान' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शेखावत ने कहा कि भारत की विकास अवधारणा सदैव प्रकृति के साथ संबंध और संवाद पर आधारित रही है।

हमारे आदिवासी समाज ने सदियों से अपने रीति-रिवाजों और कलाओं के माध्यम से एक पूरे इकोसिस्टम को जीवित एवं संतुलित बनाए रखा। हमारे ऋषि-मनीषियों ने जल, जंगल, जमीन और जीव जंतुओं को धर्म से जोड़कर उनकी रक्षा का विधान किया। मां-बाप को देवता माना गया, जल को देवी, पहाड़ों और वृक्षों को देव रूप में पूजा गया, ताकि संरक्षण का भाव सहज रूप से समाज में स्थापित हो। भारतीय संस्कृति की अनूठी पर्यावरणीय दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देवताओं के साथ हर प्राणी को जोड़ा गया, शिव के साथ नंदी, गणेश के साथ मूषक, सरस्वती के साथ हंस, लक्ष्मी के साथ उल्लु, कार्तिकेय के साथ मोर, दुर्गा के साथ शेर, कृष्ण के साथ गौ माता, हनुमान के साथ वानर और भैरव के साथ कुत्ता। यह प्रतीकात्मकता बताती है कि भारतीय सभ्यता ने पर्यावरण के हर घटक को सम्मान दिया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery