Saturday, October, 11,2025

ट्रंप का सपना टूटा... मारिया मचाडो को मिला शांति का नोबेल

नई दिल्ली: नॉर्वे की नोबेल समिति ने मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्हें यह सम्मान वेनेजुएला में लोकतंत्र और लोगों के अधिकारों के लिए लगातार काम करने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव की कोशिशों के लिए दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल पुरस्कार की उम्मीदों को झटका लगा है, जो पिछले कुछ दिनों से इस दौड़ में दावेदारी पेश कर रहे थे। नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली मारिया कोरीना मचाडो ने पिछले एक साल से छिपे हुए जीवन जीने को मजबूर होने के बावजूद अपने संघर्ष को जारी रखा। वहीं, इस सम्मान की घोषणा के बाद मचाडो ने अपने नोबेल शांति पुरस्कार को वेनेजुएलावासियों के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप को भी समर्पित किया।

मचाडो 2024 में राष्ट्रपति पद की थीं उम्मीदवार

मचाडो 2024 के चुनाव से पहले विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार थीं, लेकिन वेनेजुएला सरकार ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी। इसके बाद उन्होंने दूसरी पार्टी के प्रतिनिधि एडमंडो गोजालेज उर्रुतिया का समर्थन किया। इसे अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी मिला। वेनेजुएला में मचाडो की समर्थक पार्टी को साफ जीत मिली, लेकिन शासन ने चुनाव परिणाम स्वीकार नहीं किया और सत्ता पर कब्जा बनाए रखा।

व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया

मारिया मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार देने के फैसले की व्हाइट हाउस ने आलोचना की। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि नोबेल पुरस्कार के चयन करने वाले पैनल ने शांति की बजाय राजनीति को चुना। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने सात महीने में सात युद्ध समाप्त कराए है और गाजा-इजरायल के बीच आठवां युद्धविराम समझौता कराया है। इसलिए उन्हें नोबेल मिले।

मचाडो के नाम ये पुरस्कार

  • 2024 सखारोव पुरस्कारः यूरोपीय संसद ने उन्हें और एडमुंडो गोंजालेज को लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह पुरस्कार दिया।
  • 2024 वाच्लाव हावेल मानवाधिकार पुरस्कारः काउंसिल ऑफ यूरोप ने मानवाधिकारों के लिए उनकी मेहनत को सम्मानित किया।
  • 2025 करेज अवार्डः जेनेवा समिट फॉर ह्यूमन राइट्स ने उन्हें और गोंजालेज को यह पुरस्कार दिया।
  • 2018 बीबीसी सम्मानः बीबीसी ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery