Saturday, October, 11,2025

जद (यू) के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा समेत कई नेता राजद में शामिल

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन की शुरुआत के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सियासी झटका दिया है। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा समेत पार्टी के कई नेता शुक्रवार को राजद में शामिल हो गए। संतोष कुशवाहा पूर्णिया से 2014 और 2019 में लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2024 में वह निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव से चुनाव हार गए थे। उनके साथ जद (यू) के पूर्व विधायक राहुल शर्मा (घोसी), लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अजय कुशवाहा और जद (यू) सांसद गिरधारी यादव के पुत्र चाणक्य प्रकाश रंजन भी राजद में शामिल हुए। इन नेताओं को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में तेजस्वी हार यादव ने खुद पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जद (यू) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अब बिहार की सरकार पटना से नहीं, बल्कि दिल्ली से चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं और अगली बार वह कुर्सी पर नहीं बैठ पाएंगे। जद (यू) में बैठे भ्रष्ट 'साढ़े तीन' लोगों ने नीतीश कुमार को बर्बाद कर दिया है।

पहले चरण में इन जिलों में है मतदान

पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर शामिल हैं।

धमदाहा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं कुशवाहा

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा पूर्णिया की धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह वर्तमान में यहां से विधायक हैं। संतोष कुशवाहा के मैदान में उतरने से धमदाहा में मुकाबला दिलचस्प हो सकता है क्योंकि यहां कुशवाहा और यादव मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं।

राजद के दो विधायकों का इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की संभावना

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दो विधायकों- संगीता कुमारी और चेतन आनंद ने शुक्रवार को विधानमंडल से इस्तीफा दे दिया। दोनों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार संगीता कुमारी (मोहनिया) और चेतन आनंद (शिवहर) के इस्तीफे के बाद दोनों सीट रिक्त हो गई हैं। दोनों विधायक तत्काल प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

बिहार विधानसभा चुनावः पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 121 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होगा। राज्य में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 विधानसभा सीटों पर होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

राजगः सीटों के बंटवारे पर सहमति, आज घोषणा संभव

बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद दलबदल की घटनाओं से गमांती सियासत के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों प्रमुख गठबंधनों राजग और महागठबंधन में चर्चा का दौर जारी है। इस बीच, राजग की ओर से सीटों के बंटवारे की घोषणा शानिवार शाम को किए जाने की संभावना है। भाजपा के बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि सीटों के बंटवारे पर करीब-करीब निर्णय हो चुका है और शनिवार को दिल्ली या पटना में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार सोमवार को सीटों की संख्या का ऐलान हो सकता है जो समझौते का बेसिक फॉर्मूला बनेगा। प्रत्याशियों के नाम के साथ सीटों की सूची 13 अक्टूबर को जारी हो सकती है। भाजपा द्वारा 12 अक्टूबर तक प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

जायसवाल ने कहा कि घटक दलों के बीच वातां लगभग पूरी हो चुकी है। सीट बंटवारे पर निर्णय करीब-करीच हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के आधा दर्जन विधायक अगले दो दिनों में भाजपा में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि 2024 में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान एनडीए का साथ देने वाले कुछ विधायक भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे। ये सारे लोग विधानसभा से इस्तीफा दे रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery