Saturday, October, 11,2025

BJP में चल रहा महामंथन, जल्द हो सकता है उम्मीदवार का ऐलान

जयपुर: अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भाजपा में अंदरूनी मंथन जारी है, जहां कांग्रेस ने पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, वहीं भाजपा अब तक इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित करने को लेकर मंथन कर रही है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच 13, सिविल लाइंस स्थित राजे के आवास पर अहम बैठक हुई। इस बैठक में अंता विधानसभा सीट को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। अंता विधानसभा सीट वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह के लोकसभा क्षेत्र में आती है, और हाड़ौती अंचल को राजे का पारंपरिक क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में इस उपचुनाव से राजे की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। भाजपा यह चाहती है कि इस सीट पर उम्मीदवार के चयन में राजे की राय का पूरी तरह से सम्मान किया जाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बैठक के बाद कहा कि संगठनात्मक कार्य में सभी की राय ली जाएगी। उम्मीदवार के नाम पर कोई अड्चन या विरोधाभास नहीं है। पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवार का ऐलान कर देगी। हम हमेशा सभी के विचारों को महत्व देते हैं और यही प्रक्रिया अब भी चल रही है। यह माना जा रहा है कि भाजपा जल्दी ही अंता सीट के उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकती है। इस बैठक के बाद वसुंधरा राजे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery