Saturday, February, 28,2026

जावेद-शाल्मली की परफॉर्मेंस ने बांधा समां

जोधपुर: जीत यूनिवर्स, जोधपुर की ओर से तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स, कल्चरल व टेक्नो फेस्ट 'रेजोनेंस 2026' आयोजित किया गया। स्टूडेंट काउंसिल द्वारा आयोजित इस फेस्ट में स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया।

मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली और शाल्मली खोलगड़े की लाइव परफॉर्मेंस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिससे फेस्ट के उत्साह को नई ऊंचाइयां मिलीं। रेजोनेंस के प्रथम दिन वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जहां प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को उनके पेरेंट्स की मौजूदगी में गोल्ड, सिल्वर मेडल व अन्य श्रेणियों के पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धियों व उत्कृष्टता के लिएसम्मानित किया गया। समारोह के दौरान 75 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल और 225 को सिल्वर मेडल प्राप्त करने का गौरव मिला। आईआईटी जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. अविनाश कुमार अग्रवाल समारोह के मुख्य अतिथि तथा जेएमसीएच के प्रिंसिपल व कंट्रोलर डॉ. दीपक वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।

इन्होंने मेजबान जीत यूनिवर्स के चेयरमैन मयंक सिंघी, डायरेक्टर डॉ. अवनीश बोड़ा और पूर्णिमा जीत ग्रुप के डायरेक्टर राहुल सिंघी के साथ प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया। इसमें ओवरऑल कॉलेज टॉपर, बेस्ट बॉय व गर्ल, बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन, बेस्ट हॉस्टलर, बेस्ट एनसीसी कैडेट तथा बेस्ट स्टूडेंट क्लब के पुरस्कार वितरित किए गए। स्टार्टअप ऑफ द ईयर का अवार्ड टेकी हेल्प स्टार्टअप के लिए अमित कुमार के नाम रहा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery