Saturday, June, 06,2026

अब एक क्लिक पर देख सकेंगे किसी भी भवन का स्वीकृत नक्शा

जयपुर: जेडीए ने भवन निर्माण स्वीकृतियों में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देश पर अब भवनों के अनुमोदित मानचित्र और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण मापदंड जेडीए के पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस नई व्यवस्था के बाद कोई भी व्यक्ति अपने आसपास निर्माणाधीन या निर्मित इमारत की स्वीकृत स्थिति की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेगा। अब तक किसी भवन के स्वीकृत नक्शे, मंजिलों की संख्या, सेटबैक या अन्य निर्माण मापदंडों की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों को जेडीए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत यह समस्त जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी और विभागीय कार्यप्रणाली में भी अधिक पारदर्शिता आएगी।

भवन की पूरी 'जन्म कुंडली' होगी ऑनलाइन उपलब्ध

जेडीए पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी केवल अनुमोदित मानचित्र तक सीमित नहीं रहेगी। पोर्टल के 'टर्म्स एंड कंडीशन्स' सेक्शन में भवन से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। इसमें आवेदनकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी से लेकर भूखंड का पूरा विवरण, अनुमोदन की तिथि, भू-उपयोग, कॉर्नर प्लॉट की स्थिति, ग्रॉस बिल्ट-अप एरिया, स्वीकृत एफएआर और बीएआर जैसी जानकारियां शामिल हैं। इसके अलावा भवन की मंजिलवार स्वीकृति, कुल ऊंचाई, पार्किंग के लिए स्वीकृत स्थानों की संख्या तथा आर्किटेक्ट से संबंधित विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। इससे किसी भी भवन की स्वीकृति से जुड़ी लगभग पूरी जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।

हर जानकारी आसानी से होगी उपलब्ध

जेडीए द्वारा पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए अनुमोदित मानचित्रों के माध्यम से लोग यह जान सकेंगे कि किसी भवन को कितनी ऊंचाई तक निर्माण की अनुमति दी गई है, उसमें कितनी मंजिलें स्वीकृत हैं और चारों ओर कितना सेटबैक छोड़ा जाना अनिवार्य है। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था, एफएआर, बीएआर तथा अन्य स्वीकृत निर्माण मानकों की जानकारी भी स्पष्ट रूप से उपलब्ध रहेगी। जेडीए ने पिछले महीने से जारी किए गए 500 वर्गमीटर तक तथा उससे बड़े भूखंडों के अनुमोदित मानचित्रों को पोर्टल पर अपलोड करना शुरू कर दिया है।

पोर्टल पर तत्काल अपलोड होगा मानचित्र

जेडीए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में जारी होने वाले सभी अनुमोदित मानचित्र स्वीकृति के तुरंत बाद पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भवन निर्माण से संबंधित जानकारी समय पर सार्वजनिक हो और लोगों को अद्यतन जानकारी मिलती रहे। साथ ही इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।

रेरा से भी अधिक व्यावहारिक और स्पष्ट होगी जानकारी

जेडीए की यह व्यवस्था राजस्थान रेरा पोर्टल की तुलना में अधिक व्यावहारिक और उपयोगी साबित हो सकती है। रेरा पोर्टल पर परियोजनाओं से जुड़े दस्तावेज और मानचित्र उपलब्ध होते हैं, लेकिन जेडीए ने भवन के महत्वपूर्ण तकनीकी मापदंडों को अलग-अलग सारणीबद्ध और सरल रूप में प्रदर्शित किया है। इससे आम व्यक्ति बिना तकनीकी जानकारी के भी यह समझ सकेगा कि भवन को किस प्रकार की स्वीकृति मिली है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery