Tuesday, April, 21,2026

चौमूं में महिला की हत्या सड़क किनारे मिला शव

जयपुर: चौमूं थाना क्षेत्र के आनंद लोक इलाके में भट्टों की गली से रेलवे अंडरपास जाने वाले रास्ते के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। हत्या कर शव फेंके जाने की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। थानाप्रभारी हरबेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या कर फेंके गए शव की पहचान मीनू शर्मा (42) निवासी मूलतः धौबलाई, हाल मानसरोवर के रूप में हुई है। महिला का अपने पति से दस साल पहले तलाक हो चुका था। उसका पति मुंबई में रहता है।
सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक महिला का शव पड़ा हुआ है। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान हैं और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। घटनास्थल से एक कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस महत्वपूर्ण सुराग मान रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर से एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला को यहां किसने और कैसे लाकर हत्या की।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery