Friday, May, 15,2026

दिनभर तपिश, शाम को आंधी रात में बारिश से मौसम सुहाना

जयपुर: राजधानी जयपुर में गुरुवार को मौसम के तीन अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा, लेकिन शाम ढलते ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। शहर के कई इलाकों में पहले धूलभरी आंधी चली और फिर रात में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली, हालांकि कई सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा।

तेज आंधी और बारिश के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त चौराहों पर आसमान में लगातार बिजली चमकती रही। कई जगह वाहन चालकों को कम विजिबिलिटी के कारण धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक बारिश में भीगते नजर आए, जबकि कार चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को हल्के बादल छाने और तेज हवाएं चलने से मौसम में बदलाव महसूस हुआ।

दिन में लगाया ग्रीन नेट, शाम को आंधी में धराशाही

राजधानी जयपुर में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए रामबाग सर्किल पर ट्रैफिक सिग्नल के ऊपर ग्रीन नेट लगाया गया। इसका उद्देश्य रेड लाइट पर रुकने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को तेज धूप से बचाना था। हालांकि शाम को आई तेज आंधी के चलते ग्रीन नेट टूटकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

फलोदी सबसे गर्म

प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान फलोदी में 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर और जैसलमेर में भी पारा 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

17 मई के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में जयपुर सहित अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो
सकती है। हालांकि 17 मई के बाद एक बार फिर गर्मी तेज होने और हीटवेव का दौर लौटने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में तीव्र लू चल सकती है, जबकि जयपुर और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आज भी आंधी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान मेघगर्जन, तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

बिजली रही बाधित

जयपुर में आए अंधड़ और बारिश ने बिजली व्यवस्था की परेशानी और बढ़ा दी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में कई जगह बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery