Friday, May, 15,2026

परीक्षा में नकल न करें, शिक्षा से मिटेगी गरीबी: बागडे

डूंगरपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान विद्यार्थियों को ईमानदारी और शिक्षा का संदेश देते हुए कहा कि परीक्षा में कभी नकल नहीं करनी चाहिए। सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता और कौशल को विकसित करना जरूरी है।

राज्यपाल जनजातीय क्षेत्र में कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से आयोजित 'आशीर्वाद समारोह' को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वीरांगना वीर बाला कालीबाई के बलिदान को याद करते हुए उनके भतीजे अमृत कलासुआ का विशेष सम्मान किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। बच्चों के मानसिक और नैतिक विकास के लिए प्रेरणादायक कहानियां भी सुनानी चाहिए। उन्होंने भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजों के भारत आने के समय देश में करीब आठ लाख गुरुकुल संचालित थे, जो भारतीय शिक्षा व्यवस्था की समृद्ध परंपरा का प्रमाण है।

नागरिकों से की पेट्रोल बचाने की अपील

राज्यपाल बागडे ने वैश्विक परिस्थितियों और अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए नागरिकों से पेट्रोल बचाने की अपील की। वैश्विक युद्धों के कारण पेट्रोल आयात प्रभावित हो रहा है, इसलिए लोगों को ईंधन की बचत करनी चाहिए। उन्होंने देशवासियों से राष्ट्रहित में एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने का आह्वान भी किया। अधिकांश सोना विदेशों से आयात होता है और लोग सोने की खरीद कम करें तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। देश से गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है।

राज्यपाल को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

इससे पहले डूंगरपुर पहुंचने पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी, जिला कलेक्टर देशलदान और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने उनका स्वागत किया। बाद में राज्यपाल गुरुकुल संस्थान पहुंचे, जहां उनका भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति केशव ठाकुर और राज्यपाल के उच्च शिक्षा सलाहकार कैलाश सोढाणी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery