Friday, May, 15,2026

हर मापदंड पर खरे उतर रहे हैं CM भजनलाल शर्मा: राजनाथ सिंह

जोधपुर/नागौर: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हर मापदंड पर खरे उतर रहे हैं और भविष्य में सफल एवं कामयाब मुख्यमंत्री के तौर पर जाने जाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांव-गांव जाकर आमजन से संवाद कर रहे हैं और प्रदेश के विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री रहते हुए स्व. शेखावत द्वारा शुरू की गई अंत्योदय योजना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई थी। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संबल देना था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उसी अंत्योदय और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में राजस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और आधारभूत सुविधाओं सहित हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत लोकतांत्रिक मूल्यों, नैतिक राजनीति और जनसेवा के जीवंत प्रतीक थे। उनका सपना था कि राजस्थान का हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जिए और हर हाथ को काम मिले। उन्होंने राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता और नैतिकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भैरोसिंह शेखावत को 'माटी का पुत्र' बताया था, जो पूरे देश के माथे का चंदन बन गया।

इससे पहले रक्षा मंत्री ने नागौर में वीर शिरोमणि सव दूदानी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। महिला सशक्तीकरण पर उन्होंने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और लखपति दीदी अभियान के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास्न किया जा रहा है। लक्ष्य पर सरकार काम कर रही है। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जीव-जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, सांसद पीपी चौधरी, विधायक अर्जुनलाल गर्ग, चाबू सिंह राठौड़, भैराराम सियोल, फब्बाराम विश्नोई, अरुण चौधरी, देवेंद्र जोशी, पूर्व राज्यसभा सांसद गज सिंह, हेमलता राने आदि उपस्थित रहे।

किसान, महिला और युवाओं के कल्याण पर सरकार का फोकसः CM भजनलाल

इस मौके पर सीएम ने कहा कि सरकार कृषि, बिजली और पानी के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम कर रही है। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर और गंगनहर सुदृढ़ीकरण सहित कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को अब दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने जयपुर में 23 से 25 मई को आयोजित होने वाली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में किसानों से भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार खेती को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने पर फोकस कर रही है। जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति की प्रतिमा अनावरण समारोह में सीएम ने कहा कि स्व. भैरोसिंह शेखावत लोकतांत्रिक मर्यादाओं, नैतिक राजनीति और अंत्योदय के प्रतीक थे। उन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम माना। राज्य सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 78 लाख किसानों को ब्याजमुक्त फसली ऋण दिया गया है, जबकि पीएम कुसुम योजना के तहत हजारों सोलर पंप लगाए गए है।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जालोर जिले के पसेरी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सुबह गांव में सैर करते हुए ग्रामीणों से रामा-श्यामा की तथा कृषि और पशुपालन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्कूल जा रहे बच्चों से बातचीत कर उन्हें चॉकलेट और टॉफियां दी तथा अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने गांव के मंदिरों में दर्शन भी किए, जहां ग्रामीणों ने साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पंसेरी गांव की चौहटा पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जिला प्रशासन को विभिन्न विकास कार्यों की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery